फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man murdered by strangulating the youth, sealed the body in a plastic bag and threw it in Ramganga.

Budaun News: युवक की गला दबाकर युवक की हत्या, प्लॉस्टिक की बोरी में बंद करके शव को रामगंगा में फेंका

Mon, 01 Apr 2024 07:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered by strangulating the youth, sealed the body in a plastic bag and threw it in Ramganga.
दातागंज। पांच दिन से लापता 26 वर्षीय अमित उर्फ सुमित का शव रविवार शाम रामगंगा नदी में एक प्लॉस्टिक के बोरे में बंद पड़ा मिला। उसे सगी बहन की ननद रिंकी ने कॉल करके अपने मायके बुलाया था। फिर उसे शराब पिलाई गई और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी उसके शव को प्लॉस्टिक के बोरे में बंद करके बाइक पर रखकर मुढ़ाह ले गए और उसे रामगंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने रिंकी और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसकी बहन का ससुर फरार है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव उगनपुर निवासी अमित उर्फ सुमित पुत्र राम सिंह 25 मार्च की शाम अचानक लापता हो गया था। उसके परिवार वालों के मुताबिक उस दिन रात करीब आठ बजे अमित ने अपनी पत्नी को कॉल करके बताया था कि वह अपने दोस्त के घर बक्सेना गांव आ गया है। वह सुबह घर पहुंच जाएगा। इसके बाद परिवार वाले निश्चित हो गए। जब वह दूसरे दिन शाम तक घर नहीं आया और न ही उसका मोबाइल नंबर लगा तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई और उन्होंने युवक की खोजबीन शुरू कर दी। 26 मार्च की देर शाम उन्होंने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने युवक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवा दिया और उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई। इससे पता चला कि युवक की आखिरी लोकेशन सादुल्लागंज गांव में थी। सादुल्लागंज के ही नजदीक में नवदिया गांव हैं, जिसमें अमित की सगी बहन रजनी तोताराम को ब्याही है। युवक के मोबाइल पर आखिरी कॉल रजनी की सगी ननद रिंकी ने की थी। रिंकी बिनावर थाना क्षेत्र के गांव वृंदावन निवासी मुकेश को ब्याही है। आखिरी कॉल के आधार पर पुलिस रिंकी और उसके पति मुकेश को रविवार सुबह कोतवाली ले आई, जहां उनसे सख्ती के साथ पूछताछ की गई। तो उन्हाेंने बताया कि रिंकी का अमित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए अमित को कॉल करके नवदिया गांव बुलाया गया था। उस दिन अमित की बहन उसके गांव उगनपुर में थी। इसका फायदा उठाकर उन्होंने पहले अमित को खूब शराब पिलाई। फिर रिंकी, उसके पति मुकेश और पिता राजपाल ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके शव को रामगंगा नदी में ले जाकर डाल दिया। रविवार शाम पुलिस ने दंपती की निशानदेही पर युवक का शव रामगंगा नदी से बरामद किया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इसमें तीसरा आरोपी राजपाल नहीं पकड़ा गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन

---------
होली पर मायके आई थी रजनी- 25 मार्च को होली का त्योहार था। कुछ समय पहले अमित के पिता का देहांत हो गया था। इससे उसके पिता की गम की होली भी थी। इससे अमित की बहन रजनी उगनपुर गांव आई हुई थी। इसका फायदा उठाकर रिंकी, मुकेश और राजपाल ने अमित को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया था। रजनी की गैर मौजूदगी में ही उसे नवदिया बुलाया गया। कहा जा रहा है कि अगर उस दिन रजनी अपनी ससुराल में होती तो उसकी हत्या नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
राजपाल पहले भी कर चुका था अमित के साथ मारपीट
- रिंकी और अमित के प्रेम संबंधों के बारे में राजपाल को जानकारी थी। इससे पहले भी राजपाल उसके साथ मारपीट कर चुका था। इससे अमित नवदिया गांव नहीं जाता था। शायद उसे यह बताया गया था कि रजनी अपने मायके में अकेली है, जिससे अमित भी बाइक लेकर नवदिया गांव पहुंच गया था और अपनी पत्नी को झूठ बोलकर बताया था कि वह बक्सेना गांव आया हुआ है।

---------
- दंपती की निशानदेही पर युवक का शव रामगंगा नदी से बरामद हो गया। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। अभी इसमें तीसरा आरोपी नहीं पकड़ा गया है। उसकी तलाश चल रही है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।- केके तिवारी, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed