फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man molested the girl on the road in budaun

युवती पर बनाया धर्मांतरण का दबाव: शादी के बाद भी हरकतों से बाज नहीं आया शोहदा, सरेराह की ये करतूत

Thu, 03 Aug 2023 05:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Aug 2023 05:34 PM IST
सार

युवती की शादी से पहले आरोपी युवक उसे परेशान कर रहा था। उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। शादी के बाद भी आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुई। उसने युवती के साथ सरेराह छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके पति को पीटा।  

विज्ञापन
young man molested the girl on the road in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में शोहदे ने सरेराह एक युवती का रास्ता रोक लिया। उसके साथ छेड़खानी की और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। लोकलाज के कारण युवती खामोश रही, लेकिन शादी के बाद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने फिर युवती के साथ छेड़खानी की। पीड़ित युवती ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामला शहर के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक युवती के अनुसार जब वह इंटर कॉलेज में पढ़ने जाती थी। तब चौधरी सराय मोहल्ले का आरोपी अदनान उसका पीछा करता था। कई बार उसको रास्ते में रोककर छेड़खानी की और उस पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव भी बनाया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर: सरकारी स्कूल की जमीन पर बना था मदरसा, प्रशासन ने कराया ध्वस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उसने परिवार वालों से शिकायत की लेकिन आरोपी युवक के डर से उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। इससे आरोपी के हौसले बढ़ते चले गए। इस बीच परिवार वालों ने उसकी शादी कर दी। युवती का कहना है कि 31 जुलाई को वह अपनी ससुराल से बाजार जा रही थी। 

विरोध करने पर युवती के पति को पीटा 

रास्ते में आरोपी अदनान मिल गया। उसने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। यह देखकर उसका पति आ गया। इस पर आरोपी ने अपने साथियों अजमेरी और मुन्ना को भी बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने पति को पीटा। 

आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में वह कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed