{"_id":"65632e2dfb37a508750f5afc","slug":"young-man-dead-body-found-hanging-in-badaun-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप
Sun, 26 Nov 2023 05:09 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Nov 2023 05:09 PM IST
सार
उद्यैती थाना क्षेत्र के गांव रहटनी में युवक का शव उसके ही मकान की बैठक में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र के गांव रहटनी में शनिवार रात 35 वर्षीय मोरपाल का शव उसकी ही बैठक में फंदे से लटका मिला। परिवार वालों ने गांव के ही तीन लोगों पर शराब पिलाकर हत्या करने और शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
ग्राम रहटनी निवासी मोरपाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। भाई ब्रजपाल और नन्हे का कहना है कि गांव के ही तीन लोग पिछले कई दिन से मोरपाल को शराब पिला रहे थे। वे उसे अपने ट्यूबवेल पर ले गए थे। वहां से घर नहीं आने दे रहे थे।
विज्ञापन
UP News: मुस्लिम से हिंदू बनी खुशबू को अगवा कर ले गए मायके वाले, बरेली के युवक से किया था प्रेम विवाह
विज्ञापन
आरोप है कि शनिवार रात उक्त लोग मोरपाल को घर लेकर आए। बैठक में मोरपाल की हत्या कर दी। उसका शव फंदे से लटका कर भाग गए। उन्होंने एक आरोपी को भागते हुए भी देखा था। इसके बाद परिवार वाले मोरपाल को फंदे से उतार कर नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस आत्महत्या का ही मामला मान रही है। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।