{"_id":"65f88acee3e6b41cc205a7f4","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-courtyard-of-his-house-badaun-news-c-123-1-sbly1004-115390-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर के आंगन में फंदे से लटककर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर के आंगन में फंदे से लटककर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
मोहित का फाइल फोटो।
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बघौरा में रविवार रात 28 वर्षीय मोहित ने अपने घर के आंगन में बबूल के पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार वालों के मुताबिक युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी ।
गांव बघौरा निवासी मोहित पुत्र तेजपाल पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार वालों का कहना है कि मोहित से छोटे दो भाइयों की शादी हो चुकी है लेकिन मोहित अविवाहित था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। रविवार रात उनके गांव में होली के त्योहार पर लोग ढोल बजाते हुए गांव में घूम रहे थे। मोहित भी उनके साथ घूमने चला गया। रात करीब 11 बजे तक युवक गांव में घूमता रहा। तब तक परिवार के सभी लोग अपनी-अपनी चारपाई पर जाकर सो गए। परिवार वाले सोमवार सुबह करीब छह बजे उठे तो उन्होंने घर के आंगन में युवक का शव बबूल के पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पर गांव के तमाम लोग आ गए। फिर उन्होंने पुलिस को सूचना देकर युवक के शव को फंदे से उतार लिया। इसके कुछ देर बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
छोटे भाई राहुल ने बताया कि मोहित मजदूरी करता था। उसकी मौत से परिवार वाले काफी दुखी हैं। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।