फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man commits suicide after not getting eggs to eat in Budaun

Budaun News: पिता लेकर आए थे मछली, बेटा खाना चाहता था अंडा, नहीं मिला तो कर ली आत्महत्या

Sat, 06 Jan 2024 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 06:29 PM IST
सार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में अंडे खाने को नहीं मिले तो नाराज युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव बाग में फंदे से लटका मिला। उसकी मां ने बताया कि बेटा शाम को अंडा खाने के लिए रुपये मांग रहा था। उसने रुपये होने से इनकार कर दिया, जिससे नाराज होकर वह घर से चला गया था। 
 

विज्ञापन
Young man commits suicide after not getting eggs to eat in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव सुकटिया रूंद में शुक्रवार शाम मां ने अंडे खाने को रुपये नहीं दिए तो 25 वर्षीय बेटे ने फंदे से लटककर जान दे दी। शाम के समय उसके पिता मछली खरीदकर लाए थे, लेकिन वह अंडा खाना चाहता था। जब मां ने उसे रुपये नहीं दिए तो वह नाराज होकर घर से निकल गया और गांव के बाहर बाग में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

विज्ञापन


ग्राम सुकटिया रूंद निवासी आदर्श पांच भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। वह गांव में रहकर अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी कर रहा था। उसके चारों बड़े भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। बताते हैं कि शुक्रवार शाम आदर्श के पिता हंसराज नजदीकी बाजार से मछली खरीदकर लाए थे। उसकी मां गुड्डो देवी मछलियों को साफ कर रही थी। उसी दौरान आदर्श खेत से घर आया था। उसने अपनी मां को मछली साफ करते देखा तो उसने अंडे खाने की इच्छा जताई। 

विज्ञापन

मां के पास नहीं थे रुपये 
उसने मां से कहा कि वह मछली नहीं खाएगा, वह अपने लिए दुकान से अंडे लेकर आएगा। आमलेट बनाकर खा लेगा। इसके लिए कुछ रुपये दे दो। मां ने अपने पास रुपये होने से इनकार कर दिया, जिससे युवक नाराज होकर घर से निकल गया। इससे परिवार वाले उसे देर रात तक तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब दस बजे कुछ ग्रामीण गांव से करीब एक किलो मीटर दूर बाग में गए, जहां उन्होंने एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से युवक का शव लटका देखा। 

ग्रामीण की सूचना पर युवक के परिवार वाले पहुंच गए। बाद में उन्होंने सूचना देकर थाना पुलिस को बुला लिया, जिससे पुलिस ने दोपहर के समय उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। युवक की मौत से उसकी मां काफी दुखी है। उनका कहना है कि अगर उन्हें पता होता कि बेटा आत्महत्या कर लेगा तो वह किसी से रुपये उधार ले आती और बेटे की इच्छा पूरी करती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed