फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jewellery and other items worth 15 lakh stolen from the home of a female sanitation worker

Budaun News: महिला सफाई कर्मी के घर से जेवर समेत 15 लाख की चोरी

Sat, 17 Oct 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and other items worth 15 lakh stolen from the home of a female sanitation worker
उझानी में चोरी के बाद परिजनों से जानकारी करते पुलिस कर्मी। संवाद
उझानी। महिला सफाई कर्मी का तालाबंद घर चोरों ने खंगाल लिया। गृहस्वामिनी समेत परिवार के लोग शुक्रवार पूर्वाह्न बरेली से लौटे तो उन्हें दरवाजा अंदर से बंद मिला। चोरी की सूचना के बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। गृहस्वामिनी समेत परिवार के लोगों ने पुलिस को जेवर-नगदी समेत 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया है। पुलिस कर्मियों ने आसपास इलाके के लोगों से भी जानकारी की।
विज्ञापन

घटना मानकपुर में तैनात सफाई कर्मी उर्मिला पत्नी स्व. सुरेश के मोहल्ला नझियाई स्थित घर में कब हुई यह तो परिवार के लोग भी नहीं जानते। गृहस्वामिनी समेत उनका भतीजा जितेंद्र शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे जब घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर सकते में पड़ गए। जितेंद्र पड़ोसी की छत के रास्ते अंदर पहुंचे तो उन्हें कमरे में अलमारी खुली और सामान फर्श पर बिखरा पड़ा मिला।
विज्ञापन

घर के हालात देख उर्मिला बदहवास हो गईं। उर्मिला और जितेंद्र ने पुलिस कर्मियों को बताया कि अलमारी में उनके अलावा बेटी और रिश्तेदार के सोने-चांदी के जेवरात भी रखे थे, जिन्हें चोर निकाल ले गए। परिवार के लोगों के मुताबिक- जितेंद्र के पिता बरेली के फरीदपुर में रहते हैं। उनका ऑपरेशन हुआ था। उन्हें देखने के लिए जितेंद्र के साथ उर्मिला घर में ताला डालकर चली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने गृहस्वामिनी से चोरी गए जेवरात की सूची भी मांगी है। गृहस्वामिनी का बेटा दिल्ली में रहता है। पुलिस कर्मियों ने उनसे भी अलमारी की चाबी के बारे में जानकारी की। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि जेवरात 15 लाख रुपये से अधिक कीमत के थे। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस घटना के बारे में जांच कर रही है। तहकीकात के दौरान जेवरात को लेकर संदेह है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed