फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies after being struck by a train; identity unknown

Budaun News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

Sat, 17 Oct 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being struck by a train; identity unknown
बदायूं। उझानी थाना क्षेत्र में कछला रेलवे ब्रिज पर शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक (30) की मौत हो गई। उसका शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। हादसे में उसका एक पैर कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष और लंबाई लगभग साढ़े पांच फुट है। उसके एक पैर में चप्पल थी। तलाशी के दौरान उसकी जेब से कूड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पूछताछ में बताया कि वह मानसिक मंदित था। अक्सर कूड़ा तलाशता रहता था। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed