फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man commits suicide after finance company owner refuses to give him money in budaun

Budaun News: फाइनेंस कंपनी मालिक ने जमा रकम देने से किया इनकार, आहत युवक ने दे दी जान

Sun, 17 Dec 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 17 Dec 2023 12:45 AM IST
सार

युवक ने फाइनेंस कंपनी के मालिक ने अपनी जमा रकम मांगी। इस पर उसने इनकार कर दिया और धमकी भी दी। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Young man commits suicide after finance company owner refuses to give him money in budaun
चित्रांश नगर में शव रखकर हंगामा कर रहे परिजनों को समझाते इंस्पेक्टर। संवाद

विस्तार

बदायूं में फाइनेंस कंपनी मालिक ने जमा की गई रकम देने से इनकार कर दिया, जिससे आहत युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे गुस्साए परिवार वालों ने कंपनी मालिक के घर के सामने मृतक का शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे कंपनी मालिक को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। रविवार को ग्रीन इन्फ्रा हाइट्स फाइनेंस कंपनी के मालिक ध्रुव कुमार मौर्य उर्फ डीके के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन


थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चित्रांश नगर निवासी ध्रुव कुमार मौर्य उर्फ डीके की ग्रीन इन्फ्रा हाइट्स फाइनेंस कंपनी है। उस पर सैकड़ों लोगों के खाते खोलकर करोड़ों रुपये जमा कराने के बाद हड़पने का आरोप है। पूर्व में भी कंपनी मालिक पर कई एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन


आरोपी ने ढाई सौ लोगों से की धोखाधड़ी 
आरोप है कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय निवासी पप्पू (40) के अलावा मोहल्ले के दो से ढाई सौ लोगों का करोड़ों रुपये कंपनी मालिक दबाए बैठा था। पप्पू शनिवार को रुपये मांगने कंपनी मालिक के घर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों का आरोप है कि कंपनी के मालिक ने रुपये देने से इन्कार कर दिया और दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बात से क्षुब्ध होकर पप्पू ने घर आकर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बाद में परिवार वाले उसके शव को लेकर कंपनी मालिक के घर पहुंचे। भीड़ देखकर कंपनी मालिक के घर वालों ने अंदर से गेट बंद कर लिया। परिवार के लोग रुपये वापस करने की मांग को लेकर मौके पर डटे रहे। देर रात पुलिस के समझाने पर शांत हुए।

शराब पिलाकर प्लॉट का बैनामा कराने का भी आरोप
मृतक के परिजनों का यह भी आरोप है कि कंपनी मालिक ने शराब पिलाकर पप्पू के 400 गज के प्लॉट का भी अपने नाम बैनामा करा लिया। इस आशय की शिकायत की गई तो उसने धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed