{"_id":"61c37ce87057cc4a7105856b","slug":"you-will-have-to-protect-your-own-honor-self-respect-badaun-news-bly4701447108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने सम्मान, स्वाभिमान की खुद करनी होगी रक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने सम्मान, स्वाभिमान की खुद करनी होगी रक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्रा सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य वक्ता/ मुख्य अतिथि के तौर पर प्रांत सहमंत्री गौरी दुबे रहीं। छात्राओं को बताया कि उन्हें अपने सम्मान, स्वाभिमान की स्वयं ही रक्षा करनी चाहिए।
मुख्य अतिथि ने देश की आजादी में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि मातृ शक्ति को कमजोर बनकर नहीं रहना है। हमें रानी लक्ष्मी बाई, फुलकारी बाई, रानी दुर्गावती जैसी वीरांगना बनकर इस देश में अपनी बुलंदियां स्थापित करनी है। नगर अध्यक्ष डॉ. वंदना शाक्य ने कहा कि नारी समाज को और सशक्त बनकर विश्व में नारी समाज को किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहना है। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि हमें अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा स्वयं करनी है। हमें सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ कर अपने आप को विद्यमान करना है। हमें बिना डरे रूढ़िवादी समाज से सामना करना है। नगर सहमंत्री दिव्या राजपूत ने परिषद की रुपरेखा व वर्तमान में देश के लिए नारी समाज के संघर्ष के बारे में बताया। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. एमएल मौर्य ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ना है और देश को एक नई गति प्रदान करनी है आपको प्रतिनिधित्व करने की क्षमता अपने आप में स्थापित करनी है। कार्यक्रम संयोजक प्रांत सहमंत्री अंकित पटेल, विभाग सह संयोजिका रुचि द्विवेदी, जिला सह संयोजक समीक्षा यादव, प्रिया, संजना, दीक्षा, एकता, अनन्या, सीते, नूरी, जेवा वी, शीतल पटेल मौजूद रहे।