फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   You can apply online for sanitation

शौचालय निर्माण के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Thu, 11 Feb 2016 07:39 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 11 Feb 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
You can apply online for sanitation

विज्ञापन
 स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब नगरीय क्षेत्रों मेें निजी स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। स्थानीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन के पश्चात निर्माण राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें 25 फीसदी राशि स्वयं आवेदक को वहन करना होगी। देय राशि में 75 प्रतिशत भारत सरकार और प्रदेश सरकार का अंश शामिल है।

कलेक्ट्रेट स्थित वीसी रूम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा ने स्थानीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों को ऑनलाइन प्राप्त होने वाले  आवेदनों को इंटरनेेट पर देखने, उन पर कार्रवाई करने और प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर भौतिक सत्यापन करने संबंधी प्रशिक्षण दिया। नगरीय क्षेत्रों में स्थित नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों को अब तक 23520 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें नगर पालिका परिषद बदायूं में 405, बिल्सी  1084, बिसौली 1094, दातागंज 1429, ककराला 3488, सहसवान 1946, उझानी 665, नगर पंचायत अलापुर 869, फैजगंज 1129, गुलड़िया 466, इस्लामनगर 847, कछला 1645,  कुंवरगांव 1175, मुड़िया 1278, रुदायन 1677, सैदपुर 960, सखानू 768, उसावां  383, उसहैत 1984, नगर पंचायत वजीरगंज में 228 आवेदन अब तक प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 1087 संदिग्ध हैं। सत्यापन के बाद उन्हें निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed