फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   You can apply for Vishwakarma Shramik Samman Yojana till November 20.

Budaun News: 20 नवंबर तक कर सकेंगे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन

Tue, 11 Nov 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
You can apply for Vishwakarma Shramik Samman Yojana till November 20.
बदायूं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत अब जिले के पारंपरिक कारीगरों को एक और अवसर मिल गया है। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र की तरफ से जानकारी दी गई है कि योजना के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी गई है। पहले यह तिथि 25 सितम्बर निर्धारित थी, लेकिन अपेक्षित संख्या में आवेदन न मिलने के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा पारंपरिक कारीगरों जैसे बढ़ई, नाई, कुम्हार, राजमिस्त्री, सुनार, मोची आदि को 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद पात्र लाभार्थियों को टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे अपने पारंपरिक पेशे को आधुनिक तकनीक के साथ और बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकें। इच्छुक आवेदक 20 नवम्बर तक योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed