फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   yog

गली-गली, गांव-गांव गूंज...योग रखेगा निरोग

Wed, 22 Jun 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
yog
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में योगाभ्यास करते एसएसपी व डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। योग गुरुओं ने शरीर को फिट रखने के लिए लोगों को कई योग मंत्र दिए और फिट रहने के गुर बताए। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन ग्राउंड में हुआ। मुख्य अतिथि राज्य औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैसूर में एक सामूहिक कार्यक्रम में लोगों के साथ योग करने के लिए पहुंचे, जिसका सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसंवत सैनी ने कहा कि योग को एक दिन का नहीं बल्कि पूरे जीवन का हिस्सा बनाइए। योग शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने की एक प्राचीन विधा है, जिसका उल्लेख ऋग्वेद में भी है।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से वरदान है, जिससे तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह, सीडीओ ऋषिराज, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान, एसपीआरए सिद्धार्थ वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल आदि मौजूद रहे। मदर एथीना स्कूल, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज की छात्राएं भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नेता, अधिकारियों को वीआईपी इंतजाम, छात्राओं को जमीन पर करना पड़ा योग
बदायूं। पुलिस लाइन मैदान पर नेताओं से लेकर अधिकारियों तक के लिए वीआईपी इंतजाम था। उनके लिए जमीन के ऊपर योग मैट, उसके ऊपर एक चादर और उनके भी ऊपर एक छोटी चटाई बिछाई गई थी, साथ ही प्रत्येक के पास एक-एक पानी की बोतल रखी थी, लेकिन स्कूली छात्राओं के लिए एक चटाई तक नहीं बिछाई गई थी। ऐसे में छात्राओं को जमीन पर यूं ही बैठकर योग करना पड़ा, जिससे उनके कपड़े भी गंदे हो गए।
-
नेहरू युवा केंद्र ने कछला घाट पर किया कार्यक्रम
बदायूं। नेहरू युवा केंद्र की ओर से गंगा घाट कछला पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने किया। उन्होंने कहा कि योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है। उसमें सकारात्मक सोच का निर्माण होता है। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव, प्रभागीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, अनुज प्रताप सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, श्याम सिंह, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
-
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भी किया गया आयोजन
बदायूं। प्रभारी जिला जज /प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर, जिला जेल, केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर में योग का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के दीवानी न्यायालय परिसर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश उदयभान सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय(आवश्यक वस्तु अधिनियम क्षेत्र) विशेष न्यायाधीश शक्ति पुत्र तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद

-
भाजपाइयों ने जिले भर में मनाया योग दिवस
बदायूं। भाजपा ने योग दिवस को जिले भर में जगह जगह मनाया। इसमें अलग-अलग जगह पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि योग साल के 365 दिन करना चाहिए। योग को किसी भी धर्म समुदाय से न जोड़कर करना चाहिए। इस मौके पर शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते राज्यमंत्री ज

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते राज्यमंत्री ज- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed