फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   yog

ग्रामीण इलाकों में भी दिखा योग के प्रति उत्साह

Wed, 22 Jun 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
yog
इस्लामनगर में योग करती महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस बार गांव-देहात में जागरूकता दिखाई दी। कस्बों व गांवों में छोटे बच्चों से लेकर युवा, महिलाओं ने भी योग किया, तो वहीं योगाचार्यों ने योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नियमित योग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उझानी। भगवान दास पैलेस में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ व गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में लोगों ने डॉ. प्रभाकर मिश्र और सुरेंद्र सिंह की देखरेख में योग किया। आयोजकों में किशनचंद्र शर्मा, हरवंश कुमार, ब्रह्मनारायण शर्मा, जयपाल थरेजा, राजकुमार शर्मा, आशीष शर्मा, राजीव गोयल का सहयोग रहा। पीरनगर शक्ति केंद्र पर प्रभारी किशनचंद्र शर्मा, संयोजक नरेश शर्मा ने योग कराया।
विज्ञापन

उसावां। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन धीरेंद्रपाल गुप्ता ने स्टाफ के साथ योग किया। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह ने स्टाफ के साथ योग किया। बीडीओ नरेशपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह और मिर्जापुर अतिराज के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक गयाराम भारती ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककराला। पुलिस चौकी ककराला पर योग किया गया, इसमें व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष खालिद महमूद, शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिनेश भगत, अल बरकात इंटर कॉलेज के प्रबंधक जुबेर रहमानी, अर्जुन गुप्ता, गौरव कुमार शर्मा, केशव शर्मा आदि मौजूद रहे।
कादरचौक। ब्लॉक परिसर में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत के साथ युवाओं ने योग किया। थाना परिसर में भी योग वेदपाल सिंह ने कराया।
म्याऊं। जेएस कॉलेज में संयुक्त योग प्रबंधक नरेंद्र कुमार यादव, डायरेक्टर विकास यादव द्वारा योग कराया गया। योग शिक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता ने योगासन की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराने के साथ उनके लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर प्रिया पाल, डॉ. निधि रस्तोगी, राहुल कुमार, मखलूस अली आदि मौजूद रहे।
बगरैन। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अजर अहमद, पंडित हरनारायण सरस्वती विद्या मंदिर में योग प्रमुख वीरेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को योग व्यायाम व आसन प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग प्रमुख संजय कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा मौजूद रहे।
इस्लामनगर। एचएस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में कस्बे के योग में रुचि रखने वाले लोग उपस्थित हुए। वाइस चेयरमैन नीरज वशिष्ठ, चेयरमैन एमएम वशिष्ठ, हितेंद्र शखधार, संजीव, कुलदीप गुप्ता, कल्पना गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वजीरगंज। सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित योग कक्षा में हरिशंकर वार्ष्णेय, डॉ. नंदकिशोर वार्ष्णेय, मुरली मनोहर गुप्ता, संजय वार्ष्णेय आदि ने योग किया। ग्राम कल्लिया काजमपुर में आयोजित योग कक्षा में सेक्टर प्रभारी विष्णु वार्ष्णेय, सेक्टर संयोजक रामेंद्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष हाकिम सिंह, पवन सिंह, उमेश चौहान आदि मौजूद रहे।

बिल्सी। आचार्य संजीव रूप ने गुधनी समेत कई स्थानों पर योग कराया। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा योग किया गया। प्राचार्य डॉ. वसुधा श्रीवास्तव, डॉ. पंकज कुमार सिंह, वरुण कुमार सिंह, आराधना वर्मा मौजूद रहे। तहसील में एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता, इस्लामियां इंटर कॉलेज में दिनेश चंद्र माथुर, ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में योगाचार्य गौरव राठी, बरनी ढकुपरा में ऋषि सिंह, मिश्रीपुर मुकईयां में अशोक यादव ने बच्चों को योग कराया। बांस बरोलिया में वेदव्यास शर्मा ने योग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed