फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Yajna Yatra taken out in Bilsi

Budaun News: बिल्सी में निकाली गई यज्ञ यात्रा

Thu, 05 Jun 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Yajna Yatra taken out in Bilsi
ओम पताका फहराकर यज्ञ यात्रा का शुभांरभ करती चेयरमेन ज्ञानदेवी सागर। संवाद
बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के तत्वावधान में बुधवार को यज्ञ महोत्सव के प्रचार के लिए नगर में भव्य यज्ञ यात्रा निकाली गई। जिसका पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, ओम प्रकाश सागर ने ओम पताका फहराकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में भव्य यज्ञ यात्रा नगर के अंबियापुर तिराहे से साहबगंज होते हुए तहसील परिसर में पहुंची। जहां एसडीएम रिपुदमन सिंह, सीओ संजीव कुमार एवं पूर्व चेयरमेन अनुज वार्ष्णेय ने परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद यात्रा यहां से कोतवाली पहुंची, जहां परिसर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद यज्ञ यात्रा सीताराम तिराहा होते हुए अटल चौक से नगर भ्रमण करते हुए अंबियापुर चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान राहुल वार्ष्णेय, महेश गुप्ता, अजीत सक्सेना, गोपाल गुप्ता तथा सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में आर्य समाज गुधनी के कार्यकर्ता, आर्य संस्कारशाला गुधनी के बच्चे, आर्य वीर-वीरांगना दल के ब्रह्मचारी व बेटियां शामिल हुए। यात्रा को सफल बनाने में अगरपाल सिंह, अशोक कुमार, प्रश्रय आर्य, विश्वजीत आर्य, विशेष आर्य, किशनपाल आर्य, बद्रीप्रसाद आर्य, गौरव उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।

ओम पताका फहराकर यज्ञ यात्रा का शुभांरभ करती चेयरमेन ज्ञानदेवी सागर। संवाद

ओम पताका फहराकर यज्ञ यात्रा का शुभांरभ करती चेयरमेन ज्ञानदेवी सागर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed