फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Yadu Mill Scam: Police team returned from Delhi after investigation

यदु मिल घोटाला : छानबीन कर दिल्ली से लौटी पुलिस टीम

Sun, 14 Jan 2024 02:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:45 PM IST
विज्ञापन
Yadu Mill Scam: Police team returned from Delhi after investigation
बदायूं। यदु शुगर मिल घोटाले के मामले में छानबीन करने दिल्ली गई फैजगंज बेहटा पुलिस की टीम वापस आ गई है। बताया जा रहा है कि वहां ग्लोबल कंपनी का कोई अधिकारी तो नहीं मिला लेकिन पुलिस ने उनके कार्यालय में जाकर छानबीन की । वहां की जांच रिपोर्ट को मुख्य विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने सात जनवरी को बिना पर्ची पर गन्ना खरीदने वाले बिचौलिया अविनाश सिंह, शिखर अग्निहोत्री, रजत चौधरी, यदु शुगर मिल के कर्मचारी अनिल, अंकित, ईसीएसओ ग्लोबल कंपनी के मालिक अगम खरे, प्रतीक रावत और चीनी मिल के मालिक समेत कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। तब से फैजगंज बेहटा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले विवेचक मुकेश कुमार और एसआई जगवीर सिंह ईसीएसओ ग्लोबल कंपनी के मालिक अगम खरे और प्रतीक रावत की तलाश में दिल्ली गई थी। उनके अड्ढे पर पुलिस ने छापा मारा था लेकिन दोनों वहां मौजूद नहीं मिले। उनके कुछ कर्मचारी मौजूद मिले थे। उनके कार्यालय में पुलिस टीम ने छानबीन की और शनिवार शाम दिल्ली से लौट आई। पुलिस टीम को दिल्ली में कुछ दस्तावेज मिले हैं। उन्हें विवेचना के दौरान मामले में शामिल किया जाएगा। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मुकदमे की विवेचना चल रही है। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

---------
अभिलेखों के इंतजार में बिसौली पुलिस
- यदु शुगर मिल की जांच के बाद बिसौली कोतवाली पुलिस ने भी एमडी कुणाल यादव, अध्यासी सुरेश चंद्र जौहरी और जीएम विजय कुशवाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने चीनी मिल से सभी अभिलेख मांगे हैं लेकिन अभी तक कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया है। पुलिस अभिलेखाें के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed