फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In kabaddi, the Maharana Pratap team defeated the Shivaji team's players.

Budaun News: कबड्डी में महाराणा प्रताप टीम ने शिवाजी के खिलाड़ियों को हराया

Sat, 03 Oct 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 03 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
In kabaddi, the Maharana Pratap team defeated the Shivaji team's players.
आरबीएस कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। संवाद
उझानी। बुटला के आरबीएस इंटर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र खिलाड़ियों ने अपने दमखम से खेल प्रेमियों का मनोरंजन कराया। कबड्डी में महाराणा प्रताप टीम ने 24 अंक के साथ शिवाजी टीम को हरा दिया। कबड्डी समेत अन्य खेलकूद के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताएं शुक्रवार प्रात: 10 बजे शुरू हुईं। खो- खो प्रतियोगिता में फाइनल राउंड में गांधी और शास्त्री टीम ने हिस्सा लिया। शास्त्री टीम के खिलाड़ियों ने 10 अंक के साथ जीत हासिल की। गांधी टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। कबड्डी में महाराणा प्रताप और शिवाजी टीम के बीच मुकाबला रोचक रहा। शुरुआती राउंड में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में महाराणा प्रताप टीम ने 24 अंक अर्जित कर शिवाजी टीम को पांच अंक पीछे छोड़ दिया। विजेता टीम में अजय शाक्य, गौरव, विवेक कुमार, पुष्पेंद्र, निखिल और सुभाष का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
विज्ञापन

दर्शकों ने टीम के सभी खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया। इससे पहले ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के तहत जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। खो- खो और कबड्डी के विजेता टोली नायकों समेत खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य केशव यादव, डीके यादव, धर्म सिंह, नवीन सक्सेना, पीटीआई सीपी सिंह, उमाशंकर, तिलक सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed