{"_id":"6ac00c431f470d5dc20a027c","slug":"preparations-for-conducting-the-census-are-intensifying-118-field-trainers-will-train-the-staff-badaun-news-c-123-1-ba11032-174525-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जनसंख्या की गणना संपन्न कराने को तैयारियां तेज, 118 फील्ड ट्रेनर करेंगे कर्मचारियों को प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जनसंख्या की गणना संपन्न कराने को तैयारियां तेज, 118 फील्ड ट्रेनर करेंगे कर्मचारियों को प्रशिक्षित
Sat, 03 Oct 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। 118 फील्ड ट्रेनरों को 8, 9 और 10 अक्तूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद फील्ड ट्रेनर जनगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे।
डीएम ने आमजन को स्वगणना के प्रति जागरूक करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। डीएम अवनीश राय ने बताया कि जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों, उप जिला जनगणना अधिकारी, चार्ज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय व जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की प्रक्रिया, विभिन्न दायित्वों व आमजन तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। वहीं, दो दिन पहले हुई बैठक में राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त जनगणना मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण एवं प्रस्तुतीकरण के साथ लोगों को जानकारी साझा की। मास्टर ट्रेनर्स ने स्व-गणना की प्रक्रिया, परिवारों से पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रश्नों के उद्देश्य, पूछे जाने की प्रक्रिया तथा सही एवं सटीक जानकारी दर्ज करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। संवाद