फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fever spreads in Sakatpur amidst floods; over 70 people affected.

Budaun News: बाढ़ के बीच सकतपुर में फैला बुखार, 70 से अधिक लोग चपेट में आए

Sat, 03 Oct 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 03 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Fever spreads in Sakatpur amidst floods; over 70 people affected.
दातागंज। रामगंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट आई है, लेकिन बाढ़ प्रभावित गांवों के हालात बिगड़ रहे हैं। सकतपुर गांव में बुखार फैल गया है। यहां बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है, 70 से अधिक लोग चपेट में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चारों तरफ से बाढ़ में घिरे सकतपुर गांव में कई दिनों से बुखार तेजी से फैल रहा है। ग्राम प्रशासक नन्ही देवी के मुताबिक, महिलाओं और बच्चों समेत 70 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। बीमारी से ग्रसित लोग पैदल और नाव से इलाज के लिए हजरतपुर जा रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा होने की सूचना मिली है। स्वास्थ्य टीम को कैंप कर जांच करने के निर्देश दिए हैंं। म्याऊं पीएचसी के एमओआईसी डॉ. राजकुमार गंगवार का कहना है कि एसडीएम दातागंज के निर्देश पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में इलाज के लिए टीम बनाई हैं। रोस्टर के अनुसार टीमें प्रभावित क्षेत्रों में जाकर उपचार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सिमरिया गांव में कटान जारी
सिमरिया गांव में कटान जारी है। जमीन के साथ बांस और यूकेलिप्टस के कई पेड़ रामगंगा में समा चुके हैं। प्रभावित गांवों के लोग रास्ता न होने की वजह से अपनी मोटरसाइकिलें और साइकिलें गांव से दो-तीन किलोमीटर पीछे ही छोड़ जाते हैं। जलभराव वाले रास्ते भी अभी सुचारु नहीं हुए हैं। सिमरिया गांव में जगदीश के खेत में कटान चल रहा है। हजरतपुर और नगरीय खनू से गढ़िया रंगीन वाले रास्तों पर नाव से ही आवागमन चल रहा है। बक्सेना और हरे नगला के रपटा पुलों के भी रास्ते बाधित हैं।


--
कासू नगला के बच्चे नहीं जा पा रहे हैं स्कूल
दातागंज। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव कासू नगला में स्कूल नहीं है। यहां के बच्चे शिंभूनगला के स्कूल में पढ़ने जाते हें। रास्ते में पानी भरा होने के कारण उनको आवागमन में परेशानी आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed