फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Yadavji's love story film was opposed

Budaun News: यादवजी की लव स्टोरी फिल्म का किया विरोध

Thu, 26 Feb 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Yadavji's love story film was opposed
बिल्सी तहसील पर यादव जी की लव स्टोरी का के विरोध करते लोग। संवाद
बदायूं/बिल्सी।यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को यादव उत्थान समिति भारत के कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास गृह पर एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। साथ ही बिल्सी नगर में विश्व यादव परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यादवजी की लव स्टोरी फिल्म का विरोध करते हुए बुधवार को गांधी पार्क से तहसील तक पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन



शहर में कार्यकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य दर्शाए गए हैं, जिससे यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। समिति के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि किसी भी समाज को निशाना बनाकर फिल्म बनाना उचित नहीं है। उधर, बिल्सी में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह को दिया। परिषद के डॉ. एसडी यादव ने कहा कि यादव समाज इस प्रकार की फिल्म का पुरजोर विरोध करता है। उनका आरोप था कि इस तरह की फिल्में समाज में सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने फिल्म के निर्माण से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करने और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed