फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   worker wounded by current

करंट लगने से विद्युत विभाग का संविदा कर्मी झुलसा

Fri, 23 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 23 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
worker wounded by current
करंट लगने से विद्युत विभाग का संविदा कर्मी झुलसा 
कस्बा के मुख्य चौराहे पर लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को ठीक करते वक्त करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग का संविदा कर्मी झुलस गया। उसे सीएचसी पर लाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसावां सीएचसी परिसर में खड़ी एंबुलेंस स्टार्ट ही नहीं हुई। इसके बाद उसे निजी वाहन से बदायूं भेजना पड़ा। बाद में गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस को पलट दिया।
विज्ञापन

उसावां कस्बे के वार्ड नंबर तीन स्थित हाईडिल कॉलोनी के करन सिंह बिजली विभाग में लाइनमैन हैं। उनका बेटा अवनीश भी विभाग में संविदा कर्मी है। गुरुवार को कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी। अवनीश इसे ठीक करने गया था। वह ट्रांसफार्मर ठीक कर रहा था तभी बिजली सप्लाई चालू हो गई। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर झुलस गया। तुरंत ही उसे सीएचसी लाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाने के लिए जब एंबुलेंस को बुलाया गया तो एंबुलेंस स्टार्ट ही नहीं हुई। इसके बाद उसे निजी वाहन से भेज दिया गया। बाद में गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस को ही पलट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed