{"_id":"6a9dc132fd6e4f2872006e00","slug":"worker-dies-after-falling-from-a-ladder-while-whitewashing-the-temple-badaun-news-c-123-1-sbly1035-172486-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मंदिर की पुताई करते समय सीढ़ी से गिरे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मंदिर की पुताई करते समय सीढ़ी से गिरे मजदूर की मौत
विज्ञापन
रमन का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। मंदिर की पुताई करते समय सीढ़ी पर पैर फिसल जाने से सड़क पर गिरे मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
हादसा रविवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। मृतक रमन कुमार (25) पुत्र स्व. नरेश कोतवाली क्षेत्र के गांव अढ़ौली के निवासी थे। वह दो-तीन दिनों से उझानी में रामलीला मैदान के पास एक मंदिर में पुताई कर रहे थे। सुबह में पुताई के दौरान सीढ़ी से उनका अचानक ही पैर फिसल गया। वह सीढ़ी समेत नीचे सड़क पर गिर गए। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के मद्देनजर आसपास के लोग उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। रमन के परिजनों को भी बुला लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई।
मृतक के भाई विशाल ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, यह तो उन्हें नहीं पता लेकिन उनके भाई के सिर से खून बह रहा था। आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए जाने लगे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराके उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विशाल ने बताया कि वह अविवाहित थे। उनकी दो बहनें भी हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव अढ़ौली पहुंचा तो कोहराम मच गया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि परिवार के लोगों की सूचना के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस हादसे की वजह को लेकर जांच कर रही है।