फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Work will be undertaken on the Kariyamai-Purdalpur road and the Khadkari-Manpur paved road.

Budaun News: करियामई-पुरदलपुर मार्ग व खड़कारी मानपुर पुख्ता मार्ग पर होगा काम

Fri, 01 May 2026 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Work will be undertaken on the Kariyamai-Purdalpur road and the Khadkari-Manpur paved road.
विकास कार्यो का लोकार्पण करते सदर विधायक। स्रोत- स्वयं
बदायूं। जिले में सड़क सुधार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए दो मार्गों के निर्माण व मरम्मत कार्य को मंजूरी दे दी गई है। इनके बन जाने से लोगाें को आने जाने में राहत मिलेगी। इसके लिए शासन की ओर से धनराशि भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

विशेष मरम्मत योजना के तहत करियामई से पुरदलपुर संपर्क मार्ग के साथ आबादी क्षेत्र में सीसी रोड और नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 44 लाख 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें से 25 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इस कार्य के तहत सड़क की मरम्मत के साथ-साथ गांव के आबादी क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नालियों का निर्माण भी किया जाएगा। इससे बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके अलावा सहसवान क्षेत्र के खड़कारी मानपुर पुख्ता मार्ग के निर्माण और मरम्मत कार्य को भी स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर 56 लाख 26 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 28 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। विभाग के अनुसार, कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। इन सड़कों के सुधरने से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





65 लाख से बनी श्मशान भूमि व सड़कों का लोकार्पण
बदायूं। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कल्लियां काज़िमपुर और नाई ग्राम में लगभग 65 लाख रुपये से निर्मित श्मशान भूमि और सड़कों का लोकार्पण किया। इस विकास कार्य से क्षेत्रीय नागरिकों को अंत्येष्टि जैसे संवेदनशील कार्यों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

विधायक ने बताया कि नाई ग्राम में मुख्य मार्ग से श्मशान भूमि तक संपर्क मार्ग का भी निर्माण कराया गया है। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को श्मशान भूमि तक पहुंचने में सुविधा होगी। बरसात में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले इन ग्रामों में श्मशान भूमि और सड़क न होने से लोगों को अंत्येष्टि जैसे कार्यों में भारी दिक्कतें आती थीं। विशेषकर बरसात में आवागमन कठिन हो जाता था। बताया जनता की इस मांग को गंभीरता से लिया। शासन स्तर पर प्रयास कर इन कार्यों को स्वीकृति दिलाई गई। इनके पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। इस अवसर पर रामचरण पाल, राघव सिंह चौहान,सोबरन सिंह राजपूत और नत्थूलाल वर्मा, अनेकपाल सिंह पटेल, प्रभाशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed