फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Work stopped in Dubai, Qatar and Saudi Arabia, making it difficult to live

Budaun News: दुबई, कतर और सऊदी अरब में कामकाज बंद, रहना मुश्किल

Tue, 03 Mar 2026 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Work stopped in Dubai, Qatar and Saudi Arabia, making it difficult to live
शोएव।
बदायूं। दुबई में पूरी तरह से लोग घरों में कैद हैं। सरकार ने बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है। ऐसे में जिले के करीब 500 लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। चूंकि कुछ लोग रोजगार से जुड़े हैं, जबकि अधिकांश लोग नौकरी ही कर रहे हैं। क्रेन चलाने वाले लोगों की संख्या भी ठीक है। काम बंद होने की वजह से विदेश में रह पाना मुश्किल हो रहा है। साथ ही जिले के विभिन्न कस्बों व गांवों में रह रहे परिवार के लोगों की धड़कनें तेज हैं। लोगों अपने-अपने व्यक्ति से संपर्क करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन



सहसवान कस्बे के रहने वाले शोएब दुबई में नौकरी करते हैं। वह मोहल्ला शाहबाजपुर के रहने वाले हैं। परिवार के लोगों से उनका संपर्क हुआ तो उन्होंने बताया कि यहां सभी ऑफिस बंद करा दिए गए हैं। बुर्ज खलीफा खाली करवा दिया गया है। आसपास के एरिया में बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। हम सब लोग घरों में ही कैद हैं। बाजार पूरी तरह से बंद हैं। वह दुबई से वतन वापसी के प्रयास कर रहे हैं। हालत अभी और बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला जालंधरी सराय के एसबीआई के पूर्व मैनेजर अमजद खान खान के दो बेटे अबजद खान और मुर्शद खान उर्फ बाबा फिलहाल दुबई में नौकरी करते हैं। उन्होंने फोन पर परिजनों को बताया कि मिसाइल और बम के धमाकों की लगातार आवाज सुनाई दे रही है। डर का माहौल बना हुआ है। फिलहाल दोनों भाई एक ही ऑफिस में हैं। आज भी ऑफिस गए हुए हैं, लेकिन सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी हुई है कि ऑफिस का काम घर से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर और परिजनों की बहुत याद आ रही है, लेकिन हवाई यात्रा की उड़ानें बंद होने की वजह से घर घर वापसी अभी मुमकिन नहीं है। उनके परिवार और रिश्तेदार भी फिलहाल दुबई में हैं उनसे संपर्क बना हुआ है, भारत से भी उनके रिश्तेदारों और परिजनों के लगातार फ़ोन आ रहे हैं। अमजद ने बताया दुबई आबुधावी में संकट अधिक है। अगर जंग नहीं रुकी तो हालात काफी बिगड़ सकते हैं।

कस्बा सैदपुर के मोहल्ला खांची निवासी हाजी अज़हर अली ख़ान इस समय दुबई में हैं उनसे फ़ोन पर बात हुई उन्होंने बताया शनिवार की रात में जोरदार धमाके हुए और रविवार की दोपहर में जब वह मस्जिद में जौहर की नमाज के लिए गए थे। उस समय जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने पर मस्जिद के सभी नमाजी सहम गए। ये धमाके अमेरिका के फौजियों के बेस पर हो रहे हैं, उनके घर से मात्र एक किलोमीटर की दूरी है, जिसकी वजह से लगातार डर का माहौल बना हुआ है, परिजनों से लगातार फोन पर संपर्क बना हुआ है। वह वह जल्द ही घर वापसी की योजना बना रहे हैं। साथ ही भारत से आने वाले रिश्तेदारों और परिजनों से दुआओं की गुजारिश कर रहे हैं।


मोहल्ला नई बस्ती निवासी नदीम अख्तर सऊदी अरब के रियाद में नौकरी करते हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि शनिवार की रात यहां मिसाइल अटैक हुआ है। लेकिन माहौल शांतिपूर्ण तनाव का है। संकट बना हुआ है। अगर दोबारा अटैक होता है तो स्थिति चिंताजनक हो सकती है, इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला मुग़ल के फ़ाइज ख़ान भी रियाद शहर में नौकरी करते हैं उन्होंने फोन पर बताया कि यहां माहौल शांतिपूर्ण है परिवार और रिश्तेदार सहित काफी संख्या में लोगों के खैरियत के फ़ोन ज़रूर आ रहे हैं।

शोएव।

शोएव।

शोएव।

शोएव।

शोएव।

शोएव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed