Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Work on the Sahaswan-Bisauli bridge projects halted due to rain.

Budaun News: बारिश से सहसवान-बिसौली पुल परियोजनाओं का काम हुआ बंद

Wed, 08 Jul 2026 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Work on the Sahaswan-Bisauli bridge projects halted due to rain.
सहसवान में बारिश की वजह से पुल का निर्माण कार्य रुक गया। संवाद
बदायूं। जिले की दो महत्वपूर्ण पुल परियोजनाएं बारिश के चलते धीमी पड़ गई हैं। बिसौली के रानेट में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल निर्धारित समय में पूरा नहीं हुआ है, जबकि सहसवान क्षेत्र के बहेड़िया में 21.84 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पुल का निर्माण पानी भर जाने के कारण बंद हो गया है।
विज्ञापन

बिसौली क्षेत्र के रानेट में बन रहा पुल आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। तय समय सीमा बीतने के बावजूद परियोजना अधूरी है। बरसात के कारण मिट्टी भराई, कंक्रीट और अन्य निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे प्रगति और धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन

उधर, सहसवान क्षेत्र के बहेड़िया में 21.84 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस परियोजना को वर्ष 2027 तक पूरा किया जाना है, लेकिन वर्तमान में निर्माण की गति शून्य है। वहां पर पानी भर जाने के कारण काम नहीं हो पा रहा। तोफी नगला के तिलक सिंह का कहना है कि यदि काम की यही रफ्तार रही तो परियोजना निर्धारित समय पर पूरी करना चुनौती बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है, ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जा सके। हालांकि दोनों पुल बनने से ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा। सेतु निगम एक्सईएन केएन ओझा ने बताया कि मौसम सामान्य होते ही कार्य में तेजी लाई जाएगी, ताकि परियोजनाओं को जल्द पूरा किया जा सके।

सहसवान में बारिश की वजह से पुल का निर्माण कार्य रुक गया। संवाद

सहसवान में बारिश की वजह से पुल का निर्माण कार्य रुक गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed