फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Work not done on old black spots, new ones are being marked

Budaun News: पुराने ब्लैक स्पॉट पर नहीं किया काम... नए किए जा रहे चिह्नित

Wed, 06 Dec 2023 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Work not done on old black spots, new ones are being marked
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा। संवाद
बदायूं। जिले में हर साल सड़क हादसे रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए जाते हैं। वहां सुधार कराने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी जाती है। पिछले साल जिले में 38 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे, लेकिन उन पर आज तक कोई सुधार नहीं कराया गया।
विज्ञापन

अब फिर से जिले में ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सोमवार को नौ ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए। इनमें कई पुराने शामिल हैं। इससे साफ है कि ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने और वहां सुधार के काम कराने में केवल खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति ने वर्ष 2022 में 38 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए थे। यातायात पुलिस की मानें तो इन पर आज तक कोई सुधार नहीं हुआ। जो ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे, वहां आज भी सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। जिले में सड़क हादसों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल अब तक 465 हादसों में करीब तीन सौ लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रहे हादसों की बड़ी वजह ब्लैक स्पॉट को ही माना जाता है। हर साल जिले में ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर दिए जाते हैं लेकिन इसके बाद अधिकारी वहां सुधार कराना भूल जाते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण सोमवार को चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट हैं। इनमें सरदार पटेल चौराहे से लेकर एआरटीओ चौराहा, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, लालपुल समेत कई ब्लैक स्पॉट ऐसे हैं, जो कई साल से लंबित हैं। हर साल इनका नाम सूची में शामिल कर लिया जाता है लेकिन सुधार नहीं कराया जाता।
--------
वर्ष 2022 में ये ब्लैक स्पॉट हुए थे चिह्नित
मलगांव फाटक, घटपुरी, रसूलपुर, विजय नगला चौराहा, करतोली मोड़, मेडिकल कॉलेज तिराहा, एपीएस इंटर कॉलेज, कछला गंगा घाट पुल, जजपुरा कट, नवादा, एआरटीओ चौराहा, भगवतीपुर भट्ठा, आमगांव मोड़, मझिया मोड़, रानेट चौराहा, हतसा, भटपुरा, मदनजुड़ी, ओरछी चौराहा, खंदक, उस्मानपुर, मुजरिया चौराहा, कौल्हाई, सराय पिपरिया, किसरुआ रोड, कस्बा सैदपुर, रेहड़िया चौकी, सिसरका तिराहा, बेलाडांडी मोड़, पापड़ पुलिया, गनगोला, उघैनी पुलिया, सुरैनी पापड़ी, बराही मोड़, सुखौरा मोड़, नेता झुकसा मोड़, फतेहपुर वीरमपुर और भटौली मोड़ आदि।
------------
सोमवार को चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट
सोमवार को बहेड़ी मोड़ तिराहा, बालाजी मंदिर के नजदीक नया पुल, नौशेरा स्थित मौर्या धर्म कांटा के सामने बिना डिवाइडर वाला सड़क का भाग, शेखूपुर तिराहा नौशेरा, मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बाइपास तिराहा, एआरटीओ चौराहा, सोत नदी पुल और सड़क का जोड़, सरदार पटेल चौराहा।
---------
वर्जन
- पिछले साल जो ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे, उनमें से कुछ पर काम हुआ है। अभी कुछ सुधार के लिए शेष हैं। कुछ ब्लैक स्पॉट नेशनल हाईवे में चले गए हैं। उन पर सुधार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को कराना है। लोक निर्माण विभाग की ओर से काम चल रहा है। - मनीष कुमार, एक्सईन लोक निर्माण विभाग
---------
- हमने और एआरटीओ ने सोमवार को पहले शहर के नजदीक वाले ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। अभी शहर के दूर वाले स्थानों पर चिह्नित किए जाने बाकी हैं। इस पर लगातार काम चलेगा। - अंबरीश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन

--------
- पिछले साल जो ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे, उन पर कोई काम नहीं हुआ है। अब फिर नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए जा रहे हैं। इसके बाद सुधार कराने की बात कही जा रही है। - कमलेश कुमार, प्रभारी यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed