{"_id":"6a2d9b7157e9005a040f8789","slug":"wont-give-up-land-effigy-burnt-during-protest-against-industrial-corridor-badaun-news-c-123-1-bdn1010-166118-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नहीं देंगे जमीन, औद्योगिक गलियारे के विरोध में धरना देकर फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नहीं देंगे जमीन, औद्योगिक गलियारे के विरोध में धरना देकर फूंका पुतला
विज्ञापन
दातागंज में पापड़ गांव के पास जमीन अधिग्रहण के विरोध में दो पुतलों को लिटाकर फूंकते किसान। संव
दातागंज। तहसील क्षेत्र के पांच गांवों के किसानों ने गंगा एक्सप्रेस के समीप पापड़ गांव के ब्रह्मदेव पुल के नीचे धरना-प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि उनकी कीमती जमीन औद्योगिक गलियारे के लिए जबरन लेने की कोशिश हो रही है, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। विरोध स्वरूप धरना दिया। इस दौरान जमीन अधिग्रहण के प्रयास करने वाले ग्रुप और यूपीडा का पुतला दहन किया। आगे अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दातागंज विजय कुमार पांडे को सौंपा।
धरना प्रदर्शन में किसानों के साथ किसान नेता और समाजसेवी संगठनों का भी सहयोग रहा। महिलाओं की भी प्रदर्शन में खासी संख्या रही। इन लोगों का कहना है कि गंगा एक्सप्रेस के पास औद्योगिक गलियारे के लिए डहरपुर, ढोलापुर, कैलियाई, बिहारीपुर व छछऊ समेत पांच गांवों की जमीन अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित है। इन पांचों गांवों से 301 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जानी है।
स्वतंत्रदीप गुप्ता ने बताया कि छछऊ गांव में रोड किनारे की भूमि 20 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से बिक रही है। गांव की करीब 60 बीघा जमीन रोड किनारे होने के कारण महंगी है। अकेले उनके गांव की 900 बीघा जमीन अधिग्रहण में आ रही है। सर्किल रेट के हिसाब से 1.007 लाख रुपये प्रति बीघा से भुगतान होगा। इससे किसानों को भारी नुकसान होगा, उनकी रोजी-रोटी का सवाल है। लोगों का कहना था कि 19 मई को डीएम के यहां जिला मुख्यालय पर और एक जून को यहां वे पहले भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
भाकियू अंबावता के अध्यक्ष नईम चौधरी ने कहा कि अगर विरोध के बाद भी अधिग्रहण नहीं रुका तो आगे अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। यहां तमाम किसानों का आरोप था कि बाबा ग्रुप और यूपीडा के साथ लेखपाल आरिफ अली किसानों को जमीन देने के लिए धमका रहे हैं। इस मौके पर हरीश मैथिल, श्यामवीर कश्यप, आलोक शर्मा, भोलानाथ, धर्मेंद्र, श्रीश शर्मा, अरुण शर्मा, रामसेवक शाक्य आदि किसानों के साथ महिलाएं भी धरना प्रदर्शन में शामिल रहीं।
धरनास्थल पर किसानों ने दूसरे जगह के लिए किया प्रस्ताव
धरनास्थल पर किसानों ने प्रशासन को सुझाव दिया कि उनकी उपजाऊ जमीन की जगह कम उपजाऊ और बंजर जमीन के लिए सैंजनी, कुड़ा जयकरन, किशनी मेहरा, बसैला, मुरसेना खुर्द, जगुआसेई, गूरा नवीगंज आदि गांवों के सर्किल में औद्योगिक गलियारा बनाया जाना चाहिए। इससे शासन की मंशा पूरी होगी और उनकी कीमती और उपजाऊ जमीन भी बच जाएगी।
दातागंज-बेला डांडी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बैठक 16 को
बदायूं। तहसील दातागंज में पुवायां-तिलहर-जैतीपुर-बदायूं मार्ग के अवशेष भाग दातागंज-बेला डांडी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
लोक निर्माण विभाग ने प्रभावित किसानों को 16 जून को बैठक के लिए बुलाया है। मंगलवार को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत भवन डांडी, तहसील दातागंज में आपसी समझौते की बैठक आयोजित की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने संबंधित किसानों से समय पर ग्राम पंचायत भवन डांडी में उपस्थित होकर भूमि अधिग्रहण के संबंध में आयोजित आपसी समझौते की बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है। संवाद