फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women's involvement in land registration is on the rise.

Budaun News: जमीन की रजिस्ट्री में बढ़ रहा महिलाओं का दखल

Wed, 06 May 2026 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Women's involvement in land registration is on the rise.
बदायूं। महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें संपत्ति का अधिकार दिलाने की दिशा में शासन की पहल का असर साफ दिखाई देने लगा है। जिले में जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री में महिलाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। बीते तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल रजिस्ट्रियों में आधे से अधिक संपत्तियां महिलाओं के नाम दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से महिलाओं को संपत्ति खरीदने पर स्टांप शुल्क में एक फीसदी की विशेष छूट दी जा रही है। इसी का लाभ उठाने के लिए परिवार जमीन, मकान और प्लॉट की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम करा रहे हैं। उपनिबंधक कार्यालयों में भी महिलाओं की उपस्थिति पहले की तुलना में बढ़ी है। उपनिबंधक कार्यालय के अनुसार, वर्ष 2022 में जिले में कुल 42,165 रजिस्ट्रियां हुई थीं। इनमें से 22,588 रजिस्ट्रियां महिलाओं के पक्ष में दर्ज की गईं, जो कुल का 53.57 प्रतिशत रहीं।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में कुल 39,340 रजिस्ट्रियां हुईं। इनमें 21,814 संपत्तियां महिलाओं के नाम रजिस्टर्ड हुईं, जो कुल का 55.45 प्रतिशत रहा। यह पिछले वर्ष की तुलना में अधिक था। वर्ष 2024 में कुल रजिस्ट्रियों की संख्या घटकर 34,902 रह गई, लेकिन महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने का रुझान बरकरार रहा। इस वर्ष 19,158 रजिस्ट्रियां महिलाओं के पक्ष में हुईं, जो कुल का 54.89 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि स्टांप शुल्क में मिलने वाली छूट के कारण लोगों का रुझान महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने की ओर बढ़ा है। इससे महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा भी मिल रही है। (संवाद)



स्टांप शुल्क से राजस्व में महिलाओं की हिस्सेदारी
साल कुल स्टांप शुल्क महिलाओं से प्राप्त राजस्व
वर्ष 2022 1658126950 888258607
वर्ष 2023 1392999180 772418045
वर्ष 2024 1365756331 749663650

अगस्त 2025 के बाद छूट योजना का असर
माह महिलाओं से प्राप्त राजस्व

अगस्त-दिसम्बर 2025 - 716650694
जनवरी 2026- 79619850

फरवरी 2026- 71001460

मार्च 2026- 75987150

कुल छूट 943259154



शासन की ओर से महिलाओं की रजिस्ट्री पर छूट दी गई है। उसके बाद से महिलाओं का रुझान रजिस्ट्री की ओर बढ़ा है। परिवार वाले भी स्टांप शुल्क बचाने के लिए महिलाओं के नाम रजिस्ट्री करवा रहे हैं। -सीपी मौर्य, आईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed