{"_id":"5e45a3bc8ebc3ee5df0dc1cf","slug":"women-will-become-independent-will-get-employment-badaun-news-bly395801715","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर, मनरेगा के तहत जिले में बनेंगे 200 पोल्ट्री फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर, मनरेगा के तहत जिले में बनेंगे 200 पोल्ट्री फार्म
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत निशुल्क पोल्ट्री फार्म बनवाए जाएंगे। इसको लेकर महिलाओं का चयन हो चुका है। अब जल्द ही मनरेगा के तहत पोल्ट्री फार्म बनाने का काम किया जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसी वित्तीय वर्ष में सभी पोल्ट्री फार्म चालू हो जाएंगे। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। अन्य महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
शासन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत है। इसके लिए नई योजनाएं बनाई जा रही हैं। ताकि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। अब महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए बैकयार्ड पोल्ट्री योजना शुरू की गई है। शासन का निर्देश मिलने के बाद जिला स्तर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चुनने के लिए जिला प्रशासन ने सर्वे करा लिया है। इसके तहत जिले में स्वयं सहायता समूह की दो सौ महिलाओं का चयन किया गया है। सीडीओ निशा अनंत की अध्यक्षा वाली टीम ने चयनित महिलाओं के लिए बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत पोल्ट्री फार्म खोलने के निर्देश दिए। इसके तहत विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है।
पशु पालन विभाग देगा निशुल्क चूजे
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके जादौन ने बताया कि इस योजना के तहत जिन दो सौ महिलाओं का चयन किया गया है, उनमें प्रत्येक को 51-51 चूूजे निशुल्क दिए जाएंगे, साथ ही 30 किलो दाना, दवाएं और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा 425 रुपये छप्पर बनाने के लिए उनके खाते में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
चार ब्लॉक से चुनी गई समूह की महिलाएं
शासन से मात्र दो सौ पोल्ट्री फार्म खोलने का लक्ष्य दिया गया है। इसके बाद अब चयन किए गए अंबियापुर, सालारपुर, आसफपुर, और उसावां ब्लॉक में इस पर काम चल रहा है। टीम ने इन ब्लॉकों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चयन किया है।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन ने योजना शुरू की है। उसके तहत जिले में स्वयं सहायता समूह की दो सौ महिलाओं का चयन किया है। उनको योजना से लाभांवित किया जाएगा। जिससे वह अत्मनिर्भर बन सकें।
- निशा अनंत, सीडीओ