फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women started the New Year celebrations with Tulsi puja and friendly get-together.

Budaun News: तुलसी पूजन व स्नेहिल मिलन के साथ महिलाओं ने शुरू किया नए साल का जश्न

Tue, 30 Dec 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 30 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women started the New Year celebrations with Tulsi puja and friendly get-together.
बदायूं शहर में नए साल की तैयारियों में जुटी महिलाएं। स्रोत- महिला संगठन
बदायूं। नव वर्ष के पूर्व आगमन की बेला में जिले की महिलाओं ने भी तैयारियां तेज कर दी है। अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब एवं अखिल भारतीय सर्व समाज महिला कुटुंब की ओर से तुलसी पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने विधिविधान से तुलसी पूजन कर आने वाले नव वर्ष में सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामनाएं कीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संस्थापिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता, एडवोकेट ने कहा कि तुलसी पूजन भारतीय संस्कृति में सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख-शांति का प्रतीक है। इस मौके पर डॉ. दीप्ति जोशी गुप्ता, डॉ. ममता नौगरिया, आभा गुप्ता, रीता गुप्ता, पूजा शलभ, राधा वैश्य, दीप्ति गुप्ता, पूनम रस्तोगी, एकता गुप्ता, महिषा सिंह रहीं।
विज्ञापन

वहीं, दातागंज में बबीता गुप्ता के आवास पर नववर्ष के शुभ आगमन के उपलक्ष्य में एक स्नेहिल गेट-टुगेदर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। वहीं विद्या कृष्णा नगर की नेहा गुप्ता, वंदना गुप्ता, रजनी रस्तोगी, निधि वर्मा, सीमा, शिवानी, दृष्टि गुप्ता, नेहा वर्मा भी नए साल की तैयारियों में जुटीं हैं।

बदायूं शहर में नए साल की तैयारियों में जुटी महिलाएं। स्रोत- महिला संगठन

बदायूं शहर में नए साल की तैयारियों में जुटी महिलाएं। स्रोत- महिला संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed