फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women should be conscious of their rights: Sarika

अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें महिलाएं : सारिका

Wed, 06 Dec 2023 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Women should be conscious of their rights: Sarika
बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज में किया गया। इसमें छात्राओं को कई उपयोगी जानकारियां दी गईं। शुभारंभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/प्राधिकरण सचिव सारिका गोयल ने किया। रिसोर्स पर्सन संतोष सक्सेना ने महिलाओं को विधिक अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कशिश सक्सेना ने महिलाओं के खिलाफ अपराध एसिड हमला, दुष्कर्म, अपहरण, दहेज उत्पीड़न एवं यौन उत्पीड़न के संबंध में विस्तार से बताया। प्रभारी डीआईओएस सीपी सिंह ने छात्राओं को कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य आशीष सक्सेना ने कहा कि महिलाओं के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान में सैद्धांतिक ज्ञान बहुत प्रभावी नहीं होता है, अपितु व्यावहारिक ज्ञान आवश्यक है।
विज्ञापन

अंत में सचिव सारिका गोयल ने कहा कि महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निशुल्क विधिक सेवाएं प्रदान करता है। यदि किसी महिलाओं के अधिकारों का किसी भी तरीके से हनन हो तो वे शिकायती प्रार्थनापत्र प्राधिकरण या संबंधित थाने में दे सकती हैं। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह भी मौजूद रहीं। संचालन डॉ. शिवराज कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed