फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women Hold Scooter Rally Convey Message of Women Empowerment in Badaun

Budaun News: शहर में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

Wed, 15 Apr 2026 04:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 04:49 PM IST
सार

बदायूं में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत भाजपा की ओर से स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने शहर में स्कूटी रैली निकालकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं में उत्साह देखा गया। 

विज्ञापन
Women Hold Scooter Rally Convey Message of Women Empowerment in Badaun
महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत बुधवार को शहर में महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सिग्नेचर वॉल पर हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। बदायूं क्लब से निकाली गई स्कूटी रैली को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली का आयोजन बदायूं क्लब से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों भामाशाह चौक, इंदिरा चौक, बाबूराम मार्केट, दिनेश चौक, परशुराम चौक, महाराणा प्रताप चौक और पुलिस लाइन होते हुए पुनः बदायूं क्लब पर समापन हुआ। पूरे मार्ग में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, वहीं आमजन ने भी रैली का स्वागत किया। इसके साथ ही उझानी, दातागंज समेत जनपद के विभिन्न स्थानों पर भी इसी प्रकार स्कूटी रैलियों का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व अभियान संयोजक सीमा राठौर, रचना शंखधार और राजवती वर्मा ने किया। 
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक कदम 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। यह केवल कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Women Hold Scooter Rally Convey Message of Women Empowerment in Badaun
महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली - फोटो : संवाद

महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक 
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यह स्कूटी रैली अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। गांव-गांव और शहर-शहर महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देकर लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देश के विकास में नई ऊर्जा का संचार कर रही है। 

पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दे रहे हैं। इस अवसर पर अमित उपाध्याय, रजनी मिश्रा, मोनिका गंगवार, जय साहू, योगिता रस्तोगी, समीक्षा शर्मा, ममता वर्मा, अंजली महाजन, सोनी गुप्ता, कविता शर्मा, नीलू मिश्रा, राना समीम, अंजू राठौर, कुसुम सक्सेना, गुड्डी राघव, उर्मिला, रेखा, महिमा, मीनाक्षी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed