{"_id":"63dd5b239acdc7063514bcae","slug":"women-changed-her-statement-badaun-news-bly5120497101-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एडीओ पंचायत पर आपत्तिजनक मेसेज भेजने का आरोप लगाने वाली महिला पंचायत सहायक पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एडीओ पंचायत पर आपत्तिजनक मेसेज भेजने का आरोप लगाने वाली महिला पंचायत सहायक पलटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दहगवां ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत पर आपत्तिजनक मेसेज भेजने का आरोप लगाने वाली महिला पंचायत सहायक अपने बयान से पलट गई है। उसने न्यायालय में बयान दर्ज कराए हैं कि एडीओ पंचायत ने उसके मोबाइल पर मेसेज तो भेजे थे लेकिन अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती लेकिन पुलिस अपनी विवेचना में एडीओ पंचायत को कोई रियायत देना नहीं चाहती।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक दहगवां क्षेत्र में तैनात महिला पंचायत सहायक ने एडीओ पंचायत मुनीष बाबू सक्सेना पर उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक मेसेज भेजने का आरोप लगाया था।
शुरुआत में पुलिस ने मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन महिला पंचायत सहायक अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची, तब पुलिस ने एडीओ पंचायत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। सात जनवरी को पुलिस ने एडीओ पंचायत को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया था।
विज्ञापन
अब महिला पंचायत सहायक अपने बयानों से पलट गई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि महिला ने न्यायालय में बयान दिया है कि आरोपी ने उसे मेसेज तो भेजे थे, लेकिन उसने कार्रवाई कराने से इन्कार किया है।
अब इसमें उच्चाधिकारियों के आदेश पर अगली कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आदेश पर चार्जशीट भी लगाई जा सकती है।