फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women are becoming Are independent

महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर

Tue, 19 Apr 2016 11:12 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Women are becoming Are independent
प्रेरणा दिवस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन की ओर से आयोजित हुआ प्रेरणा दिवस
विज्ञापन

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह और जिपं अध्यक्ष मधु चंद्रा ने रखे विचार
 
 उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ने मंगलवार को प्रेरणा दिवस मनाया। मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास विभाग के राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि राज्य आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के जरिए गरीबी उन्मूलन के साथ महिलाएं स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन रही हैं। 
मंडी समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यादव ने कहा कि इस मिशन को शुरू करने की मूल भावना ही यही है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बने। वह अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ परिवार चलाने में सहयोगी भी बनें। अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु चंद्रा ने कहा कि जिले की हर महिला आत्मनिर्भर बनेगी, तो उनका समाज में अपना वजूद कायम होगा। जिले की प्रगति में सहायक बनेगी। बोलीं, गरीब ग्रामीण परिवारों की प्रत्येक महिला को एनआरएलएम से जोड़ा जाए। 
विज्ञापन

डीएम सीपी त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मिशन के कार्यक्रम की जानकारी दी। कहा कि कार्यक्रम में  लगभग 1200 महिलाएं मौजूद हैं। जिन्हें एनआरएलएम के तहत सक्षम बनाकर मिशन के उद्देश्य को सार्थक बनाया गया है। एसएसपी सौमित्र यादव ने महिलाओं की सुरक्षा को 1090 महिला पावर लाइन की जानकारी दी। सांसद धर्मेंद यादव के प्रतिनिधि अवधेश कुमार यादव ने तेलंगाना राज्य की प्रशिक्षित महिलाओं और संबंधित अधिकारियों की तारीफ की। मुख्य अतिथि ने शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें उनका डीएम सीपी त्रिपाठी और सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने अगवानी की। मिशन पर आधारित ‘प्रेरणा एक पहल’ नामक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।  इस अवसर पर बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्य, दातागंज के पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, बलवीर सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सालारपुर और आसफपुर ब्लाक बने प्रेरक 
बदायूं। जिलाधिकारी त्रिपाठी ने आजीविका मिशन के संबंध में जानकारी दी और बताया कि एक अप्रैल, 2013 से जिले में उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन शुरू किया गया था। वित्तीय वर्ष 2015-16 में ब्लाक सालारपुर एवं आसफपुर को चयनित किया गया और ब्लाक उसावां को पार्टनरशिप के तहत राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के साथ अनुबंध करके क्रियान्वित किया जा रहा है। समूहों के गठन के बाद रिवाल्विंग फंड की राशि 15 हजार रुपये प्रति समूह की दर से सूक्ष्म ऋण योजना तैयार कराकर दी जाती है। सामूहिक निवेश निधि को प्रति समूह एक लाख, 10 हजार की राशि दिए जाने का प्रावधान है। गठित समूह आजीविका संबर्धन को कारचोबी, जरी-जरदोजी, दुग्ध-उत्पादन, मसरूम की खेती, दलिया, अगरबत्ती, कागज के बैग बनाना, ब्यूटी कल्चर और लेडीज कपड़े तैयार किए जाते हैं।
सफलता पर दिया सहयोगियों को श्रेय
बदायूं। प्रेरणा दिवस में जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया के निर्देशन में एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव, आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह सहित समस्त एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों ने परिश्रम कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। 

बेसिक शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी ने किया आकर्षित
बदायूं। प्रेरणा व नारी सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर लगाई गई बेसिक शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी सबसे ज्यादा भीड़ खींचने वाली रही। बीएसए  प्रेम चंद यादव के निर्देश पर शिक्षकों प्रदर्शनी सजाईं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा के अध्यापक मनोज वार्ष्णेय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता के प्रवीण कुमार, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अध्यापक महेश चंद्र पाठक और हरार्यपुर के अध्यापक कुंवरसेन ने समझाया। परसिया के अध्यापक जितेंद्र सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय असरासी के अध्यापक जुगल किशोर, प्राथमिक विद्यालय नगर के जितेंद्र मिश्रा लोगों को जागरूक किया। गौरव सक्सेना, फरहत हुसैन, सीमा राजन, हरीश यादव, श्रीकृष्ण, नगर समन्वयक सरवर अली, फिरासत हुसैन, जमाल अख्तर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed