फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman's land transferred to her name by fraud, report on seven

Budaun News: धोखे से महिला की जमीन अपने नाम कराई, सात पर रिपोर्ट

Sun, 10 Mar 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman's land transferred to her name by fraud, report on seven
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी सूरजपाल सिंह का कहना है कि वह तीन भाई थे। उसके दोनों बड़े भाइयों की मौत हो चुकी है जबकि उसने शादी नहीं की थी। आरोप है कि उसके बड़े भाई जुआरी थे। इससे पिता ने उन्हें जमीन के बंटवारे से पहले ही अलग कर दिया था। 40 साल पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद सारी संपत्ति तीनों भाइयों के नाम आ गई थी।
विज्ञापन

उनकी संपत्ति की देखरेख चंद्रपाल और उसके चारो बेटे कर रहे थे। दो बार उनकी जमीन पर कब्जा करने और उन्हें विषाक्त पदार्थ देकर मारने की कोशिश की गई। इससे उन्होंने 30 अक्तूबर 2023 को अपने मझले भाई हरपाल सिंह की पत्नी ओमवती के नाम सारी जमीन का बैनामा कर दिया। 21 नवंबर 2023 को गांव के राकेश कुमार सिंह ने अपने भाई आकाश कुमार सिंह और दिनेश कुमार सिंह के साथ मिलकर उसकी भाभी की सारी जमीन की बसीयत करा ली। इससे उन्होंने गांव में पंचायत बैठाई। 25 जनवरी 2024 को आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। इसमें अखिलेश सक्सेना और वीरपाल सिंह लोधी ने आरोपियों का साथ दिया। इस संबंध में उन्होंने कोर्ट के आदेश पर राकेश, मुकेश, आकाश, दिनेश , वीरपाल, अखिलेश समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed