फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman's condition deteriorates during delivery in private hospital, dies

Budaun News: प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में बिगड़ी महिला की हालत, मौत

Sat, 03 Jan 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 03 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman's condition deteriorates during delivery in private hospital, dies
विवाहिता की मौत के बाद गमगीन खड़े परिजन, जानकारी देते हुए। संवाद
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा की रहने वाले इमरान की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे महिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग शहर के एक नर्सिंग होम ले गए। जहां उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद वहां के स्टाफ ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पति इमरान ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। तीसरा बच्चा होने को था। बृहस्पतिवार काे वह अपनी पत्नी नसरीन (25) को महिला अस्पताल लेकर आए। काफी समय तक डॉक्टर ही नहीं आए तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद वह शहर के ही एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भर्ती कर लिया। शुक्रवार की सुबह को उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद भी वहां के डॉक्टर व स्टाफ ने नहीं बताया। जब उसकी पत्नी की मौत हो गई तब उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसको लेकर मेडिकल पहुंचे ताे डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस काे सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। देर शाम तक परिजनों ने शिकायती पत्र पुलिस को नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed