फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman's Body Found Hanging in Mevli Village

Budaun News: गांव मेवली में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Thu, 04 Jun 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman's Body Found Hanging in Mevli Village
उघैती के मेवली गांव में विवाहिता की मौत के बाद घर में शोक संवेदना को एकत्र महिलाएं। संवाद
उघैती। गांव मेवली में मंगलवार रात 26 वर्षीय महिला रेनू ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं देवर ने आत्महत्या बताया है। उसका कहना है कि महिला का शादी से पहले एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसकी हत्या हो चुकी है। उसकी हत्या में रेनू के पति समेत चार लोग जेल में हैं। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मिले मृतका के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन


गांव क्यावली निवासी भूप सिंह ने अपनी बेटी रेनू का विवाह, अपने ही थाना क्षेत्र के गांव मेवली निवासी मनवीर के साथ छह वर्ष पूर्व किया था। 16 मार्च को एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 21 मार्च को मनवीर को जेल भेज दिया। उसके साथ यशपाल, राजेश और आशीष भी जेल में हैं। इस मामले का खुलासा पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतका रेनू के देवर हरेंद्र ने किया।
विज्ञापन

उसका कहना था कि उसकी भाभी के जिस युवक से प्रेम संबंध थे, उसकी हत्या के आरोप में ही उसका भाई चार लोगों के साथ जेल में है। उसकी भाभी अक्सर युवक की हत्या को लेकर अपने पति पर आरोप लगाती थी और झगड़ती थी। इसी कारण शायद उसने मंगलवार की शाम करीब छह बजे फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के देवर का कहना है कि उसने ही फोन पर भाभी के फंदे पर लटककर जान देने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।

मृतका अपने पीछे एक ढाई साल की बेटी और छह माह का बेटा छोड़ गई है। इधर, मृतका के भाई परवेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज हत्या में केस दर्ज कराने की मांग की है। उसका कहना है कि उसकी बहन के ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये और एक भैंस की मांग कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया और आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।

उघैती के मेवली गांव में विवाहिता की मौत के बाद घर में शोक संवेदना को एकत्र महिलाएं। संवाद

उघैती के मेवली गांव में विवाहिता की मौत के बाद घर में शोक संवेदना को एकत्र महिलाएं। संवाद

उघैती के मेवली गांव में विवाहिता की मौत के बाद घर में शोक संवेदना को एकत्र महिलाएं। संवाद

उघैती के मेवली गांव में विवाहिता की मौत के बाद घर में शोक संवेदना को एकत्र महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed