फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman was molested, attacked with knife when she protested

Budaun News: महिला से की छेड़खानी, विरोध पर चाकू से हमला

Thu, 24 Jul 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Woman was molested, attacked with knife when she protested
बिनावर। तीन बच्चों के साथ रह रही एक महिला के घर में बकरी घुस गई। पीछे से बकरी चराने वाला भी घुस गया। आरोप है कि युवक ने महिला से छेड़खानी की और चाकू से हमला कर दिया। महिला थाने पहुंची तो फटकार कर उसे भगा दिया गया। एसएसपी के आदेश पर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदी निवासी एक महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसका पति सिकंदराबाद में रहकर मजदूरी करो हैं। वह अपने तीन छोटे बच्चों के साथ गांव में रहती है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव का ही एक व्यक्ति अपनी बकरी लेकर उसके घर के सामने चराने लगा। इस दौरान बकरी घर में घुस आई। उसके पीछे बकरी चराने वाला भी आ धमका। घर में उसे अकेला देख गाली गलौज करते हुए मारपीट और छेड़खानी करने लगा। जब महिला ने शोर मचाकर विरोध किया तो उसने चाकू से उस पर हमला बोल दिया। इससे महिला के हाथ में चोट आ गई। इस दौरान उसका मोबाइल गिर गया तो वह आरोपी मोबाइल लेकर चला गया। वह थाने पहुंची तो पुलिस ने उल्टा फटकार कर थाने से भगा दिया। थाना प्रभारी अशोक कंबोज ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पीड़िता मेडिकल कराया गया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed