{"_id":"6784170c322327f659085f58","slug":"woman-was-chased-by-monkeys-she-got-injured-after-falling-from-the-roof-badaun-news-c-123-1-sbly1006-132625-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला को बंदरों ने दौड़ाया, छत से गिरकर हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला को बंदरों ने दौड़ाया, छत से गिरकर हुई घायल
विज्ञापन
बिल्सी सीएचसी में भर्ती सुदेश कुमारी। संवाद
बिल्सी। गांव सदरपुर में रविवार की दोपहर छत से चप्पल लेने गई एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। महिला छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव सदरपुर निवासी सुदेश कुमारी पत्नी पान सिंह की चप्पल को एक बंदर उठाकर छत पर ले गया था। वह अपनी चप्पल को बंदर से छुड़ाने के लिए छत पर चली गई। छत पर और भी बंदर बैठे थे। उन्होंने सुदेश कुमारी पर हमला बोल दिया। वह डरकर भागीं तो दो मंजिला छत से सीधे नीचे जा गिरीं।
तेज आवाज होने पर परिवार के लोग दौड़ पड़े और उन्हें उठाने के साथ ही बंदरों को भगाया। एंबुलेंस से उन्हें बिल्सी सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव के लोग बताते हैं कि गांव में बंदरों के आतंक से सभी परेशान हैं। इसके पहले कई बार महिलाओं व बच्चों को बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग जिम्मेदार अधिकारियों से की है।संवाद