{"_id":"6900bb38b43ec34f2f0acf31","slug":"woman-treated-shamefully-by-her-husband-after-giving-birth-to-third-daughter-in-budaun-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तीसरी बेटी पैदा होने पर विवाहिता से किया शर्मनाक सलूक, पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तीसरी बेटी पैदा होने पर विवाहिता से किया शर्मनाक सलूक, पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
Tue, 28 Oct 2025 06:16 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Oct 2025 06:16 PM IST
सार
बदायूं जिले में विवाहिता ने पति और ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि तीसरी बेटी पैदा होने पर ससुरालवालों ने उसकी पिटाई की और बाल काट दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में तीसरी बेटी पैदा होने पर विवाहिता के पति और ससुराल के लोगों का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि पति समेत उसके परिजनों ने विवाहिता की पिटाई की और बाल काट डाले। विवाहिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता का ससुर पुलिस विभाग में है।
विज्ञापन
मामला गौतमपुरी मोहल्ले का है। विवाहिता प्रवेश की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके पति मुकुल प्रिय समेत परिवार के अन्य सदस्य उन्हें काफी समय से परेशान कर रहे हैं। छह महीने पहले प्रवेश ने तीसरी संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया तो उनके पति का व्यवहार काफी बदल गया।
विज्ञापन
विवाहिता के भाई को भी पीटा
विवाहिता का आरोप है कि मारपीट के बाद उसके सिर के बाल काट दिए गए। आरोपी उन्हें बेटा नहीं होने का ताना देते हैं। दो दिन पहले बरेली में मीरगंज क्षेत्र के गांव नगरिया सादात निवासी धीर सिंह बहन प्रवेश को बुलाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पिटाई से परेशान प्रवेश ने कॉल करके मौके पर बुलाया तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई। इसका जिक्र भी रिपोर्ट में किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: छह माह पहले अफेयर...तीन महीने से पति और दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग रह रही पत्नी; दर्द लिख वकील ने दी जान
प्रवेश ने पति मुकुल प्रिय, देवर अंकुल, सास प्रेमवती और ससुर प्रेमशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ससुर पुलिसकर्मी हैं। प्रवेश का कहना है कि वह पति और परिवार के सदस्यों के साथ जहां भी रही, हर जगह निवास के दौरान उनका उत्पीड़न किया गया।