{"_id":"68f2a561c96853d94c067f02","slug":"woman-thrown-out-of-home-for-dowry-report-filed-against-seven-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149256-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दहेज की खातिर महिला को घर से निकाला, सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दहेज की खातिर महिला को घर से निकाला, सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
अलापुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ककराला के वार्ड 12 के रहने वाले समसुल हसन ने अपनी बेटी नेहा की शादी 22 अगस्त 2024 को कादरचौक के गांव मोहम्मदगंज निवासी इस्माइल पुत्र इशराक अली के साथ की। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग करते रहते थे। वह विरोध करती तो उसकी पिटाई करते।
दहेज के लिए उसे पीटकर घर से निकाल दिया। वह तभी से अपने मायके में रह रही है। पीड़िता के परिजनों और रिश्तेदारों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति इस्माइल, सास सवाना, ससुर इशराक अली, ननद माहरिया, देवर अजीम, सवा और भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद