फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman suffers broken hip in car crash; husband critically injured.

Budaun News: कार की टक्कर से महिला का कूल्हा टूटा, पति गंभीर

Fri, 01 May 2026 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman suffers broken hip in car crash; husband critically injured.
मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल रमेश। स्रोत परिजन
बदायूं। उझानी के मोहल्ला अहिर टोला निवासी रमेश (40 साल) पुत्र रूपराम अपनी पत्नी के साथ मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बिचोला से दावत खाकर बुधवार रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। उझानी-मुजरिया हाईवे पर बसावनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक रोककर रमेश ने पेट्रोल डलवाया। पंप के बाहर खड़े होने के दौरान एक इको कार ने तेज रफ्तार में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही रमेश मौके पर ही बेहोश हो गए, जबकि पत्नी घायलावस्था में सड़क पर पड़ी रही। पत्नी ने बताया कि इको कार चालक ने टक्कर मारने के बाद पीछे मुड़कर भी नहीं देखा और कार लेकर भाग गया। पेट्रोल पंप पर मौजूद होमगार्ड ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन

बदायूं मेडिकल कॉलेज में पत्नी के कूल्हे में फ्रैक्चर होने के कारण इलाज चल रहा है। वहीं रमेश के सिर में गंभीर चोट आने से हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने शुक्रवार को उनकी स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed