फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman's body found hanging on a noose, accused of hanging her dead body

फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging on a noose, accused of hanging her dead body
अंशू सिंह फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
उसहैत (बदायूं)। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव रिजोला में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। ससुराल के लोग घर छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने हत्याकर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के गांव चौबारी निवासी सौरभ सिंह के मुताबिक उनकी बहन अंशू सिंह (30) की शादी चार साल पहले उसहैत क्षेत्र के गांव रिजोला निवासी अमित के साथ हुई थी। उनके एक चार साल की बेटी नित्या है। सौरभ सिंह का आरोप है कि अमित शादी के बाद से उनकी बहन को परेशान करता था। जिससे बहन परेशान थीं। बुधवार सुबह अमित के बड़े भाई अतुल ने जानकारी दी कि अंशू सिंह ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। इस पर परिवारवाले रिजोला गांव पहुंच गए। जब वे पहुंचे ससुराल वाले लाश को छोड़कर भाग गए थे। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। मायके पक्ष ने अमित और उसके परिवारवालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed