फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman pressured for 'Halala', accused of attempted rape

Budaun News: महिला पर ‘हलाला’ का दबाव, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Tue, 03 Mar 2026 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman pressured for 'Halala', accused of attempted rape
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विधवा महिला ने अपने देवर, जेठ समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर ‘हलाला’ के नाम पर दबाव बनाने और दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उसके पति की वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई थी। पति के निधन के बाद से ही जेठ वसीम, देवर शाकिर तथा अन्य परिजन उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर देवर शाकिर से निकाह करने के लिए ‘हलाला’ का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे लगातार धमकाया और परेशान किया जाता रहा। पीड़िता ने बताया कि 28 फरवरी की रात उसका देवर शाकिर बहाने से घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उसके बच्चे जाग गए, जिससे आरोपी घबरा गया और मौके से भाग निकला। घटना के बाद महिला ने साहस जुटाकर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट कर ली है। मामले की जांच एसआई रामवीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed