फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman murdered and body thrown in Hadora forest

Budaun News: महिला की हत्या कर हड़ौरा के जंगल में फेंका शव

Thu, 29 Feb 2024 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered and body thrown in Hadora forest
हजरतपुर के जंगल में महिला का शव मिलने के बाद छानबीन करती पुलिस। संवाद
- 24 फरवरी से लापता थी असमय रफतपुर गांव की सुमन
विज्ञापन


- चौकीदार पति ने दर्ज कराई दो लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला सुमन की हत्याकर उसका शव कोड़ा जयकरन गांव के नजदीक हड़ौरा के जंगल में फेंक दिया गया। महिला 24 फरवरी से लापता थी। उसके अपहरण के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव असमय रफतपुर निवासी ब्रजेश के मुताबिक वह अपने गांव का चौकीदार है। वह 24 फरवरी को अपनी पत्नी सुमन के साथ घरेलू सामान खरीदने उसहैत आया था। दोनों लोगों ने उसहैत की बाजार में खरीदारी की। इसके बाद उसने अपनी पत्नी सुमन को एक ई-रिक्शा में बैठा दिया। उससे कहा है कि वह घर चली जाए। वह उसहैत थाने जा रहा है। जब देर शाम तक सुमन घर नहीं पहुंची तो उसके छोटे भाई देवेंद्र ने उसे कॉल करके बताया कि अभी तक भाभी घर नहीं आई है। इसकी सूचना पर उन्होंने सुमन की तलाश शुरू कर दी थी। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो ब्रजेश ने थाने जाकर अपने गांव के सुमित पुत्र पप्पू और म्याऊ गांव के विनेश पाल पुत्र आशाराम के खिलाफ तहरीर दे दी, जिस पर पुलिस ने बुधवार सुबह एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इधर बुधवार सुबह करीब 10 बजे सुमन का शव हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कोड़ा जयकरन के नजदीक हड़ौरा के जंगल में पड़ा मिला। इसकी सूचना नजदीकी गांव के लोगों ने दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला का एक हाथ जानवर नोचकर खा गए थे। उसके शरीर पर कोई गोली या चाकू मारने के निशान नहीं मिले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसहैत पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला निकलकर सामने आ रहा है। आरोपी खुद को बेगुनाह बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
घर से कई बार लापता हो चुकी थी महिला
- जहां महिला के पति का कहना है कि सुमन 24 फरवरी को उसके साथ उसहैत बाजार आई थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिला घर से चुपचाप निकल गई थी। उसके बारे में परिवार वालों तक को जानकारी नहीं थीं। वह पहले भी कई बार घर से जा चुकी थी और स्वयं ही घर आ जाती थी। इसमें यह भी पता चला है कि ब्रजेश और सुमन के बीच झगड़ा भी होता था। कई बार उनके बीच मारपीट भी हुई थी।
-------
हाथ पर लिखा था सुमन राजीव, जिससे हुई शव की पहचान
- महिला के एक हाथ पर सुमन और राजीव लिखा था। राजीव महिला के भाई का नाम है। बताया जा रहा है कि जब महिला का शव मिला था। उस दौरान उसका नाम पता नहीं चला था लेकिन जब बाद में पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि सुमन नाम की महिला उसहैत थाना क्षेत्र से लापता है। तब उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।

------
सात साल पहले हुई थी शादी, दो बेटे
- महिला सुमन की ब्रजेश के साथ सात साल पहले शादी हुई थी। उसका एक छह साल का बेटा शिवा है और एक दो साल का बेटा अभय है। दोनों बच्चे उसकी ससुराल में हैं।
--------
- हजरतपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिला है। उसकी पहचान हो गई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी छानबीन कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो सच्चाई निकलकर सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी। - आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed