{"_id":"67ae2b8a1dc65e9184069499","slug":"woman-locked-in-room-and-beaten-for-dowry-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134237-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दहेज के लिए महिला को कमरे में बंदकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दहेज के लिए महिला को कमरे में बंदकर पीटा
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को कमरे में बंदकर मारपीट करने एवं घर से निकालने के आरोप में पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जारेठा निवासी मुशाहिरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो साल पहले उनकी शादी सहसवान के गांव बसौलिया निवासी साबुद्दीन पुत्र अब्दुल्ला के साथ हुई थी। परिवार के लोगों ने शादी में काफी दान-दहेज दिया था, बावजूद इसके पति शहाबुद्दीन, ससुर अब्दुल्ला, सास परवीन, जेठ सादुल्ला, जेठानी नूरजहां, ननद छोटी व लोलफ कम दहेज लाने को लेकर उन्हें ताने देते थे।
कहते थे उसके मायके वाले एक भैंस, गर्म कपड़े, बिस्तर रजाई और 50 हजार रुपये तक नहीं दे सके। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 28 जनवरी की पूर्वाह्न 11 बजे ससुराल पक्ष ने उनके साथ गाली-गलौज की और कमरे में बंद कर लात-घूंसों से मार पीटकर घर से निकाल दिया।
पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।