फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman lay down in front of a truck in protest against the power crisis.

Budaun News: ई-केवाईसी जांच में आधार कार्ड मिला गड़बड़, महिला अभ्यर्थी पर रिपोर्ट

Sat, 04 Jul 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman lay down in front of a truck in protest against the power crisis.
बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन राजकीय डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर ई-केवाईसी के दौरान महिला अभ्यर्थी के दस्तावेज संदिग्ध मिले। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर पुलिस ने अभ्यर्थी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में शुक्रवार देर रात महिला अभ्यर्थी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए बरेली के मोहल्ला दोहान पावर हाउस, पिपरिया की जुली सिंह पुत्री जोगपाल सिंह नाम की अभ्यर्थी राजकीय डिग्री कॉलेज पहुंची थी। परीक्षा शुरू होने से पहले आयोग की ओर से केंद्र व्यवस्थापक को संबंधित अभ्यर्थी की ई-केवाईसी कराने के निर्देश मिले।
विज्ञापन

निर्देश मिलते ही आधार सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान आधार रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली है। ऐसे में परीक्षा केंद्र प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए अभ्यर्थी को रोक लिया। केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद अभ्यर्थी को पूछताछ के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने उसके आधार कार्ड, अन्य पहचान पत्र और शैक्षिक अभिलेख अपने कब्जे में लेकर जांच की। महिला ने बताया कि शादी के बाद उसने नाम पायल सिंह कर लिया था। इस पर उसके पति विकास को भी बुलाया गया। पति नाम परिवर्तन से संबंधित अन्य कागजात भी लेकर आए। देर रात जुली सिंह के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।

परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन ने बताया कि महिला अभ्यर्थी के आधार कार्ड में गड़बड़ी मिली। दिनभर उसके अभिलेखों की जांच की गई। जांच में गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed