{"_id":"65e6f5bacef33838c3000709","slug":"woman-kept-newborn-body-in-a-bag-for-four-days-after-delivery-in-buduan-2024-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ससुराल वालों की पिटाई से घायल महिला ने जन्मा मृत बच्चा, चार दिन थैले में रखी रही शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ससुराल वालों की पिटाई से घायल महिला ने जन्मा मृत बच्चा, चार दिन थैले में रखी रही शव
Tue, 05 Mar 2024 04:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Mar 2024 04:07 PM IST
सार
बदायूं जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपने नवजात बच्चे का शव चार दिन तक थैले में रखी रही। सोमवार को वह शव लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची और कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि ससुराल वालों की पिटाई से वह घायल हो गई थी और गर्भ में ही उसके बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर बदायूं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायल महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। उसका आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने उसकी पिटाई थी, जिससे वह घायल हो गई। गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि प्रसव के बाद स्टाफ ने उसे मृत शिशु दफनाने के लिए सुपुर्द किया था, लेकिन महिला चार दिन तक उसे अपने थैले में रखी रही। सोमवार को वह उसे लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची और आपबीती बताई।
विज्ञापन
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी मीना का कहना है कि छह साल पहले उसकी शादी कासगंज जिले के गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव गजौरा निवासी शोभाराम के साथ हुई थी। उसने दो बच्चों को जन्म दिया था। उसके बाद पति ने दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया था। इससे वह उसके साथ मारपीट करता था। पिछले दिनों सात फरवरी को उसके साथ मारपीट हुई थी, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि वह पांच माह के गर्भ से थी। उसकी हालत ससुराल में ही खराब हो गई थी। तब उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां 29 फरवरी को उसकी डिलीवरी हुई। तब से कार्रवाई कराने के लिए बच्चे के शव को थैले मं रखे रही, जिससे बच्चे का शव काफी खराब हो गया था। अब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मारपीट का मामला कासगंज जिले का है। वहां भी उसने पुलिस को तहरीर दी है। यहां भी एसएसपी से शिकायत की है।