{"_id":"6d7229516050714c47ac44cc4ed27af1","slug":"woman-in-shock-including-the-death-of-five-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे में महिला समेत पांच किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे में महिला समेत पांच किसानों की मौत
badaun
Updated Tue, 21 Apr 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद शुरू हुआ किसानों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। चौबीस घंटे में जिले में पांच किसानों की हार्टअटैक से मौत हो गई। इनमें एक महिला किसान भी शामिल है। किसानों की मौत अलापुर, बिसौली, इस्लामनगर और बिल्सी थाना क्षेत्रों में हुई है।
विज्ञापन
रिसौली। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव पुसगवां में खेत पर गेहूं निकलवाने गए किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई। ओमपाल (45) पुत्र किशनलाल के छह बीघा गेहूं थे। बारिश में फसल बर्बाद हो गई थी। मंगलवार को ओमपाल खेत पर गेहूं निकलवा रहे थे। छह बीघा खेत में सिर्फ आठ क्विंटल गेहूं निकले। खेत पर ही उनके सीने में दर्द उठा। परिवार वाले उनको घर पर लाए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिवार वालों ने पुलिस और राजस्व विभाग को जानकारी दी है।
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव समसपुर अलहैपुर में किसान शिशुपाल (60) पुत्र देवी सिंह की हार्टअटैक से मौत हो गई। हालांकि गांव वालों का कहना है कि वह काफी समय से बीमार थे। परिवार वाले फसल बर्बाद होने से हार्टअटैक से मौत होने की बात कह रहे हैं। उनके पास 32 बीघा जमीन है। खबर मिलने पर लेखपाल विनोद शर्मा ने गांव पहुंच कर जानकारी ली। लेखपाल ने इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचना दी है।
विज्ञापन
आसफपुर। कोतवाली कोतवाली क्षेत्र केगांव हरदासपुर में महिला किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हरदासपुर की प्रेमवती (45) पत्नी केहर सिंह के पास सात बीघा जमीन है। इसमें गेहूं की फसल थी। प्रेमवती ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। फसल से काफी उम्मीद थी। सात बीघा खेत में सिर्फ साढ़े तीन क्विंटल गेहूं निकले। इससे उनको सदमा लगा। मंगलवार सुबह आठ बजे घर पर ही हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई।
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर में किसान बृजपाल (52) की सदमे से मौत हो गई। तीन बीघा खेत में डेढ़ क्विंटल गेहूं निकलने का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सके। बृजपाल अपने बड़े भाई अजयपाल और बेटे मैदान सिंह के साथ सोमवार शाम खेत में गेहूं निकलवाने गए थे। फसल की हालत देखकर वह वहीं गश खाकर गिर पड़े। बृजपाल की पांच संतानों में दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है।
अलापुर। खेत में शिवालिक की सिंचाई करने गए किसान सरफराज बेग (48) की भी सदमे मौत हो गई। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्टअटैक बताई गई है। क्षेत्र के गांव उघैनी निवासी सरफराज बेग सोमवार रात खेत पर फसल की सिंचाई करने गए थे। मंगलवार सुबह उनका पुत्र सज्जाद खेत पर चाय लेकर पहुंचा तो सरफराज मृत मिले थे।