फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman had got her husband murdered In Badaun four arrested including cousins

बेवफा बीवी: देवर के प्यार में भाभी ने मिटा दिया सुहाग...फिर प्रेमी को बचाने के लिए बनाया ऐसा प्लान, अफसर हैरान

Wed, 08 Nov 2023 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Nov 2023 08:46 AM IST
सार

बदायूं में युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार शाम जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Woman had got her husband murdered In Badaun four arrested including cousins
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव तिसंगा निवासी प्रेम सिंह की हत्या उसकी पत्नी पूनम ने ही कराई थी। पूनम के प्रेम सिंह के फुफेरे भाई यादराम से संबंध थे। वह काफी समय से प्रेम सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बना रही थी। 
विज्ञापन


22 अक्तूबर को यादराम ने प्रेम सिंह को घर से बुलाकर ले जाने के बाद पहले शराब पिलाई और फिर अपने भांजे शोभित और दोस्त अफसर के साथ मिलकर उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार शाम जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसएसपी डाॅ. ओपी सिंह ने प्रेम सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 28 अक्तूबर को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांव सनाय और बसंतनगर के बीच गन्ने के खेत में एक युवक का सड़ा-गला शव मिला था। तीन दिन तक पहचान न हो पाने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई थी। गले में चादर का टुकड़ा भी कसा मिला था। घटना के खुलासे में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और एसओजी प्रभारी धर्वेंद्र सिंह को लगाया गया था। सोमवार को परिवार वालों ने कपड़े और फोटो देखकर शव की प्रेम सिंह के रूप में पहचान की थी।
 
Trending Videos

इसके बाद पुलिस ने गांव जाकर तमाम लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि प्रेम सिंह के फुफेरे भाई यादराम का उसके घर आना-जाना था। इसी दौरान उसके पूनम से संबंध हो गए।

यादराम बरेली के थाना बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर का रहने वाला है। इसके बारे में गांव के तमाम लोगों को जानकारी थी। पुलिस ने यादराम और पूनम को हिरासत लेकर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने सच्चाई उगल दी।

यादराम ने बताया कि वह 22 अक्तूबर को बिनावर आया था। वहीं उसने वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रोटा निवासी अपने भांजे शोभित और मूसाझाग के गुलड़िया निवासी अपने दोस्त अफसर को बुला लिया।

इसके बाद उन्होंने याेजना के तहत प्रेम सिंह को बिनावर बुलाया। नजदीक में ही निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर बैठकर प्रेम सिंह के साथ शराब पी। नशा होने पर बाइक से प्रेम सिंह को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव अन्नी ले गए। वहां एक चादर से टुकड़ा फाड़कर उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
 

गांव के कोटेदार को फंसाना चाहती थी पूनम
बकौल पुलिस, प्रेम सिंह की हत्या में पूनम गांव के कोटेदार को फंसाना चाहती थी। जब थाना पुलिस उसके पास पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली तो उसने सीधे कोटेदार पर हत्या का आरोप लगाया। वह अपने प्रेमी को बचाना चाह रही थी, लेकिन जब कई और लोगों से जानकारी ली गई और साक्ष्य मिले तो उसकी योजना फेल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed