{"_id":"686585f0b3c1106f1f031b6c","slug":"woman-got-electric-shock-from-fan-died-badaun-news-c-123-1-bdn1011-142269-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पंखे से महिला को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पंखे से महिला को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गमगीन खड़े मृतका यशोदा के परिजन।स्रोत:वीडियोग्रैब
कादरचौक। गांव मुगर्रा जरासी में बुधवार सुबह 10 बजे करीब पंखे के करंट से महिला झुलस गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों को कोहराम मचा है।
गांव मुगर्रा जरासी निवासी भारत सिंह की एक साल पहले यशोदा (20) से शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह यशोदा के कमरे में चल रहा फर्राटा पंखा अचानक बंद हो गया था। यशोदा पंखे को चालू करने के लिए उसके तार देख रही थी। इसी बीच वह पंखे में उतरे करंट से झुलस गई। इससे वह जमीन पर गिर गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पंंखे के तार विद्युत बोर्ड से निकले। इसके बाद यशोदा के हाथ पैर मसले, लेकिन उन्हें होश नहीं आया।
परिजन यशोदा को लेकर कादरचौक सीएचसी गए। यहां डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने यशोदा को मृत घोषित कर दिया। यशोदा की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन शव घर ले गए। जहां सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की, परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया।